विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवती को नौकरी के बहाने बुलाकर गैंगरेप

By Edited By:
Published: Fri, 23 Aug 2013 08:46 AM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2013 09:00 AM (IST)

मोहन गार्डन में 22 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जासं]। मोहन गार्डन में 22 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, तीसरा फरार है। आरोपियों की पहचान मोहित उर्फ मोनू व विकास दहिया के रूप में हुई है।

मुंबई में फोटो जर्नलिस्ट से गैंगरेप

आरोपी युवकों ने पति-पत्नी को अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से दिल्ली बुलाया था। तीनों आरोपी नजफगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने मोहन गार्डन में प्रॉपर्टी का कार्यालय खोल रखा है। पुलिस ने बताया कि बल्लभगढ़ निवासी राजेश [परिवर्तित नाम] फोटोग्राफी की दुकान पर काम करता है। उसकी शादी करीब सवा साल पहले 22 वर्षीय रंजीता [परिवर्तित नाम] से हुई थी। तीन माह पहले पति-पत्नी मसूरी घूमने गए थे। वहां उनकी मुलाकात नजफगढ़ निवासी मोहित, विकास व संजू से हुई।

तीनों ने बताया कि उनका दिल्ली में प्रॉपर्टी का काम है। उनका काफी लोगों से संपर्क है। वे उन्हें दिल्ली में अच्छी नौकरी दिलवा सकते हैं। घर लौटने के बाद भी राजेश की आरोपियों से बात होती रही। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि उसके पति को मामूली तनख्वाह मिलती है। वह पति के साथ नौकरी के लिए इंटरव्यू देने बुधवार दोपहर मेट्रो से नवादा आई थी। मोहित व उसके साथी उन्हें सेंट्रो कार में बिठाकर मोहन गार्डन ले गए। आरोपियों ने अपने साथी संजू को राजेश के साथ कार से उसे द्वारका में इंटरव्यू दिलाने के बहाने भेज दिया। आरोप है कि पति के जाते ही मोहित व विकास ने कट्टा दिखाकर युवती से दुष्कर्म किया। उसने धमकी दी कि यदि वह शोर मचाएगी तो संजू उसके पति को गोली मार देगा। करीब डेढ़ घंटे बाद संजू उसके पति को लेकर मोहन गार्डन आया। डर के मारे रंजीता ने पति को वहां कुछ नहीं बताया।

नवादा मेट्रो स्टेशन पहुंचकर महिला ने दुष्कर्म की बात बताई। उत्तमनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने गुरुवार को नजफगढ़ से मोहित व विकास को गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।