विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Fri, 23 Aug 2013 12:17 AM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2013 12:18 AM (IST)

News Article Hero Image

अंबेडकरनगर : बाइक सवार तीन युवकों ने असलहे के बल पर दिन-दहाड़े एक छात्रा का अपहरण कर लिया। गन्ने के खेत में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर पर दौड़े ग्रामीणों ने दो युवकों को दबोच लिया, जबकि बाइक सहित एक अन्य युवक फरार हो गया। महिलाओं के साथ हो रही दरिंदगी और अपराधियों के बेखौफ होने की सनसनीखेज घटना भीटी थाना क्षेत्र की है।

उक्त थाना क्षेत्र के गांव ऊधनपुर निवासी रंकिता पुत्री मिनकू (दोनों काल्पनिक नाम) अहिरौली थाना क्षेत्र स्थित कटेहरी बाजार के एक निजी महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। गुरुवार की सुबह वह घर से कॉलेज गई थी। अपराह्न करीब तीन बजे वह कॉलेज से 10 वर्षीय बालिका के साथ साइकिल से घर लौट रही थी। वह भीटी थाने के गांव खोजापुर के पास पहुंची थी कि, पीछे से पल्सर बाइक सवार पहुंचे तीन युवक छात्रा का मुंह बंद कर उसे पास स्थित गन्ने के खेत में खींच ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा के साथ रही बच्ची ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण गोहार लगाते दौड़ पड़े। इस बीच अपहरण कर्ताओं की हवस का शिकार छात्रा बेहोश हो गई। ग्रामीणों द्वारा दौड़ाए जाने पर एक युवक ने बगल स्थित मड़हा नदी में छलांग लगा दी और दूसरा गन्ने के खेत में भागने लगा। ग्रामीणों ने दोनों को दबोच लिया। कई गांवों के सैकड़ों लोगों व राहगीरों ने दोनों आरोपियों को लाठी-डंडा, लात-घूसों, थप्पड़ से जमकर पीटा। वहीं तीसरा युवक गोहार लगते ही मोटर साइकिल सहित भाग निकला। सूचना पर भीटी व अहिरौली थाने की पुलिस ने पहुंचकर आरोपियों व छात्रा को अभिरक्षा में लेकर भीटी सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घबराहट में अपहरणकर्ताओं ने कट्टा व चाकू गन्ने के खेत में छिपा दिया। पुलिस ग्रामीणों की मदद से असलहा बरामदगी के प्रयास में जुटी है। सीओ अनूप कुमार ने थाने पहुंचकर अपहरणकर्ताओं से पूछताछ की। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि, पकड़े गए युवकों की पहचान इसी क्षेत्र के समरसिंहपुर निवासी रमेश सिंह पुत्र अश्रि्वनी सिंह व कोतवाली अकबरपुर के करमपुर निवासी रामू सिंह पुत्र हौसिला प्रसाद सिंह के रूप में हुई। फरार हुआ अपहरणकर्ता करमपुर निवासी काजू सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह है, उसकी तलाश की जा रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।