कोटा में नाबालिग की हत्या, पुलिस को है बलात्कार का शक
राजस्थान के कोटा में एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ है। पुलिस को शक है कि लड़की के साथ बलात्कार हुआ है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ...और पढ़ें

कोटा। राजस्थान के कोटा में एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ है। पुलिस को शक है कि लड़की के साथ बलात्कार हुआ है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक लड़की के सिर पर किसी चीज से वार किया गया था क्योंकि उसके सिर पर चोट के निशान हैं।
यह भी पढ़ें- दलित महिला को सार्वजनिक हैंडपंप से पानी भरने पर पीटा
लड़की का शव उसके कमरे से बरामद हुआ है और ये लड़की शारीरिक और मानसिक रूप से अक्षम थी। कोटी सिटी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद लड़की का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। और पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- रांची में अपहरण के बाद हत्या, पुलिस जांच में जुटी
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि लड़की के साथ बलात्कार हुआ था या नहीं।
जानकारी के मुताबिक मृतक के घर एक शख्स का आना जाना था और मृतक की हत्या के बाद उसका कोई पता नहीं है पुलिस को शक है कि लड़की हत्या के पीछे उस शख्स का भी हाथ हो सकता है।
यह भी पढ़ें- मीडिया के खिलाफ जारी सर्कुलर पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।