रांची में अपहरण के बाद हत्या, पुलिस जांच में जुटी
झारखंड की राजधानी रांची में अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने झारखंड के पतरातू से अमित सत्यार्थी और सोनू को गिरफ्तार क ...और पढ़ें

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने झारखंड के पतरातू से अमित सत्यार्थी और सोनू को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निधि नाम की छात्रा के अपहरण के बाद 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी, लेकिन फिरौती की राशि नहीं मिलने पर अपहरणकर्ताओं ने लड़की की हत्या कर दी।
पुलिस को गिरफ्तार युवकों ने बताया है कि लड़की को बिहार के गया के आसपास कहीं मार कर फेंक दिया है। इस मामले में सूत्रों ने बताया कि युवती को किसी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वो विवाह का दबाव बना रही थी, जिसके बाद उसका अपहरण कर उसको मार दिया गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।