विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास धमाका, तीन की मौत

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Sat, 04 Apr 2015 11:26 AM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2015 01:34 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के नौशहरा सेक्टर में हुए एक ब्‍लास्‍ट में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना है जबकि दो घायल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के नौशहरा सेक्टर में हुए एक ब्लास्ट में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना है जबकि दो घायल बताए जा रहे हैं। एलओसी से सटे इलाके में मिट्टी खोदने के दाैरान लैंड माइन में हुए ब्लास्ट के कारण यह हादसा हुआ है। हालांकि ब्लास्ट के सटीक कारणों के लिए जांच की जा रही है।

मृतकों की पहचान विजय कुमार, मोनी और रामू के रूप में की गई है। ये तीनों उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के रहने वाले हैं। ये सभी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। हताहत वहां मजदूर के तौर पर कार्यरत थे। यह स्थान जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में पड़ता है। पुलिस और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- गया में बारूदी सुरंग विस्फोट, दो शहीद
यह भी पढ़ें- बारूदी सुरंग विस्फोट से एक व्यक्ति घायल