Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ध्यान लगाने से शुरू होता है इवांका का दिन, जेल की तरह लगती थी स्कूल लाइफ

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Wed, 29 Nov 2017 10:33 AM (IST)

    इवांका डोनाल्ड ट्रंप की सलाहकार और एक महिला उद्यमी होने से कुछ अलग भी एक पहचान रखती हैं। पेश हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

    ध्यान लगाने से शुरू होता है इवांका का दिन, जेल की तरह लगती थी स्कूल लाइफ

    नई दिल्‍ली (स्‍पेशल डेस्‍क)। अमेरिका में डोनाल्‍ड ट्रंप के सत्‍ता में आते ही दुनियाभर की मीडिया का ध्‍यान उनकी बेटी इवांका पर भी गया था। इसकी वजह थी उनका ट्रंप के प्रचार-प्रसार में जोर-शार से शामिल होना। लेकिन इसके अलग भी उनकी एक पहचान है। यह पहचान एक महिला उद्यमी के तौर पर है जिसका लोहा आज दुनिया भी मानती है। इसके अलावा वह अपने पिता की सलहाकार भी हैं। लेकिन इसके लिए वह कोई सैलरी नहीं लेती हैं। शायद यही वजह है कि वह अक्‍सर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। हम सभी उनके बारे में काफी कुछ मीडिया के जरिए सुनते भी हैं। इसके बाद भी उनके बारे में कुछ ऐसी चीजें हैं जो हमें पता नहीं चलती हैं। इन्‍हीं बातों को आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डोनाल्‍ड ट्रंप के आंख और कान हैं इवांका 

    35 वर्षीय इवांका को डोनाल्‍ड ट्रंप के आंख और कान समझा जाता है। वह ट्रंप की पहली पत्‍नी इवाना की संताना हैं। इनके अलावा इवांका के दो भाई भी हैं डोनाल्‍ड जूनियर और एरिक। वहीं ट्रंप की दूसरी पत्‍नी मेलेनिया से टिफनी और बैरन हैं। इवांका का जन्म 30 अक्तूबर 1981 को हुआ था। उनके मुताबिक उनका असली नाम इवाना है लेकिन चेक भाषा में इवांका का मूल नाम यही होता है।

    20 मिनट तक लगाती हैं ध्‍यान 

    आपको यह जानकर भी बेहद हैरत होगा कि वह करीब 20 मिनट तक ध्‍यान लगाती हैं। उनके मुताबिक इससे उन्‍हें आगे बढ़ने की शक्ति मिलती है। उनके दिन की शुरुआत रोज सुबह 8 बजे होती है। इसके बाद जिम और कभी-कभी पति के साथ जॉगिंग भी जाती हैं। ब्रेकफास्‍ट में वे रोजाना एक ग्लास नींबू पानी और कॉफी लेती हैं। वह रोज न्यूयॉर्क पोस्ट, द वॉल स्ट्रीट जर्नल और न्यूयॉर्क टाइम्स पढ़ना पसंद करती हैं। इसके अलावा अपने बच्‍चों से जुड़ी चीजों का भी वह खुद ही ध्‍यान रखती हैं। उन्‍हें टीवी पर आने वाला शो 'रियल हाउसवाइफ' भी बेहद पसंद है जिसे वह मिस करना पसंद नहीं करती हैं। उनके लिए शनिवार का दिन बेहद खास होता है और वह पूरा दिन अपने परिवार को देना पसंद करती हैं।

    जेल से कम नहीं था बोर्डिंग स्कूल

    इवांका की पढ़ाई मैनहटन के इलीट चैपिन स्कूल से हुई है। इसके बाद की पढ़ाई उन्‍होंने कनेक्टिकट में की थी। वहीं इवांका ने दो साल जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की उसके बाद उन्होंने पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल ऑफ फ़ाइनेंस से अर्थशास्त्र की डिग्री हासिल की। बीबीसी के मुताबिक एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने अपने स्कूल लाइफ के बारे में बताया था। उनका कहना था कि वह बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते हुए थक चुकी थीं और स्कूल उनके लिए किसी जेल से कम नहीं था। इसकी वजह थी कि उनके सभी दोस्त न्यूयॉर्क में मस्ती कर रहे थे। बोर्डिंग स्‍कूल से निकलने के बाद ही उन्‍होंने मॉडलिंग का रास्‍ता चुना था।

    टॉय कार से खेलती हैं इवांका 

    वर्ष 2009 में इवांका ट्रंप की शादी जेरेड कुश्नर के साथ हुई। जेरेड एक अमरीकी कारोबारी हैं। डोनाल्‍ड ट्रंप के चुनाव प्रचार में कुश्‍नर का भी काफी योगदान रहा है। स्ट्रीट जर्नल को दिए इंटरव्यू में इवांका ने एक बार बताया था कि उन्होंने खाना भी अपनी सगाई होने के बाद ही सीखा था। इसकी वजह थी कि वह कुश्‍नर को अपने हाथ से बना खाना खिलाना चाहती थीं। इवांका ने अपनी किताब 'वीमेन हू वर्क' में उन्होंने लिखा है कि वे अपने बच्चों की देखभाल में बहुत वक्त लगाती हैं। इस किताब में उन्होंने लिखा है कि ''मैं रोज़ाना लगभग 20 मिनट जोसेफ के साथ उसके टॉय कार से खेलती हूं। बड़ी बेटी एराबैला को किताबें पसंद हैं तो मैं उसके लिए नोट्स बनाती हूं, जबकि छोटे बेटे थियोडोर रोज दो से तीन बोटल दूध का इंतजाम तो ज़रूर करती हूं जिससे उसे रात में भूख न लगे।

    यह भी पढ़ें: ..लेकिन फोर्ब्‍स की टॉप 10 महिला उद्यमियों में सिर्फ एक भारतीय महिला शामिल 

    यह भी पढ़ें: इन तीन देशों ने बढ़ा रखी है US समेत यूरोप की भी धड़कनें, जानें क्‍या है वजह 

    यह भी पढ़ें: पाकिस्‍तान में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों में शामिल हैं दो आतंकी संगठन, जानें पूरा मामला 

    यह भी पढ़ें: एक बार दागने के बाद 'ब्रह्मोस' को नहीं रोक पाएगी दुनिया की कोई ताकत