विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात में नीलोफर का खतरा, तूफान से निपटने की तैयारी में जुटा प्रशासन

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sun, 26 Oct 2014 09:09 PM (IST)Updated: Mon, 27 Oct 2014 08:02 AM (IST)

हुदहुद के बाद देश पर एक और चक्रवाती तूफान 'नीलोफर' का खतरा मंडरा रहा है। अरब सागर में उठे 'नीलोफर' ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अहमदाबाद। हुदहुद के बाद देश पर एक और चक्रवाती तूफान 'नीलोफर' का खतरा मंडरा रहा है। अरब सागर में उठे 'नीलोफर' से निपटने को गुजरात प्रशासन तैयारी में जुटा है। रविवार को यह जानकारी देते हुए गुजरात मौसम विभाग ने बताया, यह तूफान संभवत: राज्य के तट की ओर बढ़ रहा है।

मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में बंदरगाह प्रशासन से अपने चेतावनी ध्वज और ऊपर करने को कहा गया है। अहमदाबाद मौसम विज्ञान केंद्र के अतिरिक्त निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया, वर्तमान में, चक्रवाती तूफान अरब सागर के पश्चिम-मध्य के केंद्र में है और दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। यदि यही स्थिति रही, तो यह गुजरात के तटों से टकरा सकता है, लेकिन अभी कुछ कहना असंभव है। अगले 48 घंटों में स्थिति साफ होगी।

मोहंती के अनुसार, अगर यह ऐसे ही बढ़ता रहा तो गुजरात में भारी बरसात केसाथ बाढ़ ला सकता है। सूबे में इसका सबसे ज्यादा असर कच्छ में पड़ेगा। इसके मद्देनजर कच्छ के जिलाधिकारी महेंद्र पटेल ने अलर्ट जारी करने के अलावा कांडला पोर्ट ट्रस्ट, राज्य समुद्रीय बोर्ड और वन विभाग के अधिकारियों से भी इस पर चर्चा की है।

पढ़ें: वैंकेया ने गोद लिया हुदहुद से प्रभावित गांव

हुदहुद के असर से जन-जीवन अस्त-व्यस्त