विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत पर फोड़ दी आंख

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Wed, 12 Nov 2014 12:17 AM (IST)Updated: Wed, 12 Nov 2014 12:49 AM (IST)

महानगर में घर में घुसकर बेटी से छेड़छाड़ व दुष्कर्म की कोशिश करने वाले को पिता ने रोका तो आरोपी ने उसकी एक आंख फोड़ दी। इससे पहले भी आरोपी ने युवती से दुष्कर्म की कोशिश की थी, जिसकी प्राथमिकी उसकी पिता ने थाने में दर्ज कराई थी।

News Article Hero Image

कोलकाता। महानगर में घर में घुसकर बेटी से छेड़छाड़ व दुष्कर्म की कोशिश करने वाले को पिता ने रोका तो आरोपी ने उसकी एक आंख फोड़ दी। इससे पहले भी आरोपी ने युवती से दुष्कर्म की कोशिश की थी, जिसकी प्राथमिकी उसकी पिता ने थाने में दर्ज कराई थी।

आरोपी उसे मामला वापस लेने की धमकी देता था। घायल को मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

मालदा जिले के इंग्लिशबाजार थाना क्षेत्र के लक्ष्मी घाट गांव में चार माह पहले रिंटू शेख ने विधवा युवती से दुष्कर्म की कोशिश की थी। पीड़िता के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया तो पुलिस वालों ने सालिसी सभा (स्थानीय पंचायत) कर मामला रफा-दफा कर दिया और आरोपी को 11 हजार रुपये लेकर छोड़ दिया।

सोमवार को युवती के पिता ने दोबारा थाने में शिकायत की तो आरोपी उसे मुकदमा वापस लेने की धमकी देने लगा और रात को उसके घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के पिता ने रोका तो रिंटू ने उनकेसिर पर लोहे की रॉड से प्रहार किया और आंख में रॉड घुसाकर उन्हें मारने की कोशिश की।

प्रतापगढ़ में किशोरी से दोबारा सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस दबंगों के साथ

हवस में अंधा बाप बना हैवान, बेटी को किया लहूलुहान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।