विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रतापगढ़ में किशोरी से दोबारा सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस दबंगों के साथ

By Edited By:
Published: Mon, 10 Nov 2014 10:07 AM (GMT+05:30)

लखनऊ। प्रतापगढ़ में कानून से बेखौफ दुष्कर्म के आरोपियों ने पीड़ित किशोरी के साथ दोबारा सामूि

News Article Hero Image

लखनऊ। प्रतापगढ़ में कानून से बेखौफ दुष्कर्म के आरोपियों ने पीड़ित किशोरी के साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया। इस प्रकरण में गांव का प्रधान भी शामिल है। पीड़ित परिवार ने डर के कारण गांव छोड़ दिया है। पहले दुष्कर्म के बाद किशोरी का न्यायालय में बयान भी हो चुका है। इसके बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। आरोपियों के साथ पुलिस की मिलीभगत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दूसरी बार बमुश्किल थाने पहुंचे पीड़ित परिवार की तहरीर पर अब तक एफआइआर दर्ज नहीं हुई।

मांधाता थाने के रामपुर वैशपुर गांव की 13 वर्ष की किशोरी को गांव के साजिद अली, अबदुल्ला, तन्सीर व जुम्मन 27 सितंबर को शाम सात बजे अगवा कर ले गए। उसे इलाहाबाद में बंधक बनाकर दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। उनके चंगुल से छूटने के बाद लड़की ने कोर्ट में बयान के दौरान घटना की जानकारी दी।

इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की क्योंकि आरोपियों को संरक्षण देने वाले प्रधान को पुलिस का काफी करीब माना जाता है। पुलिस का संरक्षण होने के कारण यह दबंग आरोपी किशोरी को दोबारा उठा ले गए और अज्ञात स्थान पर रख कर फिर तीन दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की माने तो आरोपियों में प्रधान भी शामिल था।

तीन दिन बाद आरोपियों ने धमकी देते हुए छोड़ा कि अगर उसने पुलिस से शिकायत की तो उसे व उसके दोनों भाइयों को जान से मार डालेंगे। फिर भी किसी तरह थाने पहुंचकर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दबंगों के डर के कारण पीड़िता उसके पिता, भाई घर छोड़ दिया है।

एएसपी प्रतापगढ़ ब्रजेश कुमार मिश्र का कहना है कि घटना संज्ञान में लाई गई है। विवेचक बदल करा जांच कराई जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।