विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

14 लाख में बेच डाली सब्जी मंडी की सड़क!

By Edited By:
Published: Fri, 21 Oct 2016 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 10:59 AM (IST)

नगर निगम शिमला ने 14 लाख में सब्जी मंडी की सड़क ही बेच डाली है, यही वजह हो सकती है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

शिमला [जेएनएन] : नगर निगम शिमला ने 14 लाख में सब्जी मंडी की सड़क ही बेच डाली है, यही वजह हो सकती है कि हर आने-जाने वाले वाहन चालक से यहां 50 रुपये वसूली हो रही है। कार्ट रोड से सब्जी मंडी मार्ग की चढ़ाई पर कोई भी वाहन यदि जा रहा है तो ठेकेदार के लोग 50 रुपये वसूली कर रहे है। इसके बदले न कोई रसीद दी जा रही है और न ही जनता को बताया जा रहा है कि पैसे किस बात के। सब्जी लेकर आने वाले वाहन हो या फिर कोई निजी वाहन लेकर किसी काम से सब्जी मंडी मैदान तक जा रहा हो, पेड पार्किंग का बोर्ड लगाकर बैठे ठेकेदार के कारिंदे प्रत्येक गाड़ी वाले से ऊपर जाने व वापस आने के बदले 50 रुपये वसूल रहे है। ठेकेदार को नगर निगम ने हाल ही में केवल दस गाडि़यों की पार्किंग 14 लाख रुपये में दी है, मगर यहां तो मनमर्जी हो रही है।

पढ़ें: डीएनए टेस्ट ने साबित किया, बदला था केएनएच में बच्चा

नगर निगम के रामबाजार वार्ड के तहत ही सब्जी मंडी क्षेत्र भी आता है। इस वार्ड की पार्षद सुषमा कुठियाला के पास भी 50 रुपये को लेकर कई लोगों की शिकायते आ चुकी है। आयुक्त से भी मामला उठाने के बाद निगम प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पार्षद ने आरोप लगाए है कि नगर निगम ने 14 लाख में पूरी सड़क ही बेच दी है। यदि ऐसा है तो फिर नगर निगम ही अन्य सड़कों पर भी वसूली करने बैठ जाए। कार्ट रोड के साथ सब्जी मंडी मार्ग जिस जगह पार्किंग बनाई गई है, वहां पर काफी समय से येलो लाइन लगाने की मांग कर रही थी और कहा था कि पार्किंग मत दो, लेकिन नगर निगम ने यहां टारिंग करने के साथ ही येलो लाइन लगाने की बजाय 10 गाडि़यों की पार्किंग की लाखों मे नीलामी कर दी।

पढ़ें: एचपीयू के हॉस्टलों में पुलिस की दबिश

अब मुनाफा कमाने के लिए ठेकेदार इस तरह की मनमानी कर रहा है, जिस पर प्रशासन चुप्पी साध कर बैठा है। 10 गाडि़यों की जगह पर कई-कई वाहन पार्क किए जा रहे है, जिससे सड़क भी बंद हो रही है। यदि पार्किंग फीस की बात करे तो वो भी 100 रुपये ली जा रही है।

----------

हाल ही में की है टारिंग

नगर निगम ने हाल ही में सालों से खस्ताहाल सब्जी मंडी मार्ग की टारिंग की है। इसके तुरंत बाद यहां पेड पार्किंग चलाने को ठेकेदार को दी है। नगर निगम ने सालों बाद सड़क पर कोलतार क्या बिछाई जनता की जेब काटने के लिए यहां लोग भी बैठा दिए है। इससे न केवल स्थानीय लोगो को परेशानियां झेलनी पड़ रही है बल्कि किसान जो रोजाना यहां अपने उत्पाद लेकर पहुंचते है, उन्हे भी परेशान होना पड़ रहा है।

पढ़ें: अंबिका सोनी से मिले वीरभद्र सिंह

इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। यदि ऐसा हो रहा है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम मौके पर कर्मचारी भेजकर निगरानी रखेगी।-प्रशांत सरकेक, सहायक आयुक्त, नगर निगम शिमला।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें:

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।