विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंबिका सोनी से मिले वीरभद्र सिंह

By Edited By:
Published: Fri, 21 Oct 2016 01:18 AM (IST)

राज्य ब्यूरो, शिमला : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह वीरवार को तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। दिल्ली

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, शिमला : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह वीरवार को तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। दिल्ली पहुंचते ही उन्होंने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी से उनके निवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच इस मुलाकात को प्रदेश कांग्रेस के प्रस्तावित जरनल हाउस के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।

दो साल के अंतराल के बाद प्रदेश कांग्रेस का जरनल हाउस हो रहा है। मुख्यमंत्री का यह सरकारी दौरा है। इस दौरान वह केंद्रीय मंत्रियों से प्रदेश के लंबित मु्द्दों के संदर्भ में मुलाकात कर सकते हैं। बेटी अपराजिता सिंह के घर दोहती के आगमन के बाद मुख्यमंत्री पहली बार दिल्ली जा रहे हैं। संभावना है कि वह दोहती को भी देखने जाएंगे। 23 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सुबह सवा दस बजे हेलीकॉप्टर से डगशाई पहुंचेंगे। वहां वह पाइनग्रोव पब्लिक स्कूल के सिलवर जुलबी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शाम को शिमला लौट आएंगे।