विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ह‍िमाचल के रामपुर में भूकंप के बाद अलर्ट जारी, श‍िक्षण संस्‍थान खाली करवाए

By Munish DixitEdited By:
Published: Sat, 27 Aug 2016 10:54 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 01:46 PM (IST)

ह‍िमाचल प्रदेश के श‍िमला, कुल्‍लू व मंडी ज‍िलों में आज सुबह भूकंप के झटकों से दशहत पैदा हो गई। रामपुर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

शिमला [जेएनएन] : हिमाचल प्रदेश में आज सुबह आए भूकंप के झटकों से जिला शिमला का रामपुर क्षेत्र बुरी तरह से सहम गया है। यहां सुबह तीन बजे से अब तक करीब 35 बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जा चुके है। इसके बाद प्रशासन ने यहां भूकंप के दृष्टिगत अर्ल्ट जारी करते हुए सभी स्कूल व कॉलेज बंद करवा दिए है तथा सभी को खुले में रहने को कहा गया है। ऐसे में रामपुर के सभी लोग खुले मैदानों में आ गए है। यहां किसी बड़े खतरे की आशंका लग रही है। यहां लगातार हो रहे भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत है।

प्रदेश के शिमला, कुल्लू व मंडी जिलों में आज सुबह से भूकंप के कई झटके महसूस किए जा रहे है। शिमला के रामपुर में सुबह पांच बजे से सात बजे तक ही करीब सात भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद लोग खुले मैदान में आ गए। यहां अब भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जा रहे है। इससे लोगों में दहशत है।

पढ़ें : हिमाचल प्रदेश में तीन बार भूकंप के झटके, लोगों में दहशत


भूकंप के झटके शिमला जिले के साथ लगते मंडी व कुल्लू जिलों में भी महसूस किए गए। यहां भी लोग तुरंत घरों से बाहर निकले। हालांकि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भूकंप विज्ञान नेशनल सेंटर के अनुसार हिमाचल में अभी तक तीन भूकंप के झटके दर्ज किए गए है। इन सभी का केंद्र कुल्लू जिले में रहा है। पहले दोनों भूकंप के बीच का अंतराल करीब 20 मिनट था। जबकि रामपुर में हिल रही धरती को लेकर अभी आईएमडी ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

पढ़ें : शिमला के रामपुर में बादल फटा, एक परिवार के पांच लोग बहे

प्रदेश में आईएमडी के अनुसार पहला भूकंप सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 आंकी गई। दूसरा भूकंप कुछ देर बाद सात बजकर पांच मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि दोनों भूकंप का केंद्र कुल्लू में था। इसके बाद तीसरा भूकंप का झटका 9 बजकर आठ मिनट पर दर्ज किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई। इसका केंद्र भी कुल्लू जिले में दस किलोमीटर की गहराई में ही था।



पढ़ें : नेपाल: क्या थ्ाा क्या हो गया


इनसे जान-माल के किसी नुकसान की तत्काल कोई खबरें नहीं हैं।
बीते करीब दो माह में इस क्षेत्र में 25 से ज्यादा बार भूकंप आने से लोगों में अनहोनी का डर सत्ता रहा है।

हिमाचल प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें: