विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश में तीन बार भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

By Monika minalEdited By:
Published: Sat, 27 Aug 2016 09:51 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 01:06 PM (IST)

आज सुबह हिमाचल प्रदेश में तीन बार भूकंप के झटकों को महसूस किया गया। इसके अलावा गुजरात के कुछ क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

News Article Hero Image

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह तीन बार भूकंप के झटकों को महसूस किया गया। पहला झटका आज सुबह 6.44 मिनट पर आया था। इसके बाद दूसरा सुबह 7 बजकर 5 मिनट और तीसरा झटका 9 बजकर आठ मिनट पर महसूस किया गया। भूकंंप के इन झटकों से यहां के लोगों में दहशत है।

इनसे जान-माल के किसी नुकसान की तत्काल कोई खबरें नहीं हैं।

भूकंप का केंद्र कुल्लू जिला के सराहन में है। यहां आए पहले भूकंप की तीव्रता 4.6 आंकी गयी है। लगातार तीन बार आए भूकंप के झटकों से लोगों के बीच दहशत फैल गयी। भूकंप के अभिकेंद्र की गहराई 10 किलोमीटर आंकी गई। कुल्लू जिले में आए भूकंप को कुल्लू, मनाली, रामपुर, शिमला तक महसूस किया गया।

हिमाचल प्रदेश में पहले भूकंप के तकरीबन 21 मिनट बाद भूकंप का दूसरा झटका भी आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 आंकी गई। इसके बाद तीसरा झटका शनिवार सुबह ही 9 बजकर 8 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 रही। तीनों बार भूकंप का केंद्र एक ही जगह रहा।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की हिमालयी पट्टी को दुनिया भर में भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।

गुजरात में भी भूकंप

गुजरात के जूनागढ़, पोरबंदर व कच्छ क्षेत्रों में भूकंप के झटके को महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 मापी गयी है।

ओडिशा के कई जिलों में भूकंप का झटका

भूकंप के झटके से सहमे लोग