यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ओडिशा के कई जिलों में भूकंप का झटका
संबलपुर : बुधवार को शाम करीब चार बजे पूर्वी और उत्तरी ओडिशा के अधिकांश जिलों समेत प

संबलपुर : बुधवार को शाम करीब चार बजे पूर्वी और उत्तरी ओडिशा के अधिकांश जिलों समेत पश्चिम ओडिशा के भी कुछ जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं राजधानी भुवनेश्वर व कटक में भी इससे अछूता नहीं रहा। खबर लिखे जाने तक ओडिशा में जानमाल की खबर नहीं थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी भुवनेश्वर, कटक व राउरकेला के अलावा बालेश्वर जिले के नीलगिरि, रेमुणा व खईरा, मयूरभंज जिले के तेलकाई, कटक, जगतसिंहपुर जिले के पारादीप, रायगढ़ा जिले के गुणुपुर, पुरी जिले के कोणार्क, केंदुझर जिले के आनंदपुर, जोड़ा व बड़बिल, केंद्रापाड़ा, गंजाम, नयागढ़, जाजपुर व भद्रक जिलों में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया।
