विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मणिमहेश जा रहे जम्‍मू के एक श्रद्धालु की मौत, ब‍िहार का एक श्रद्धालु लापता

By Edited By:
Published: Fri, 26 Aug 2016 01:02 AM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 03:02 PM (IST)

ह‍िमाचल प्रदेश के चंबा में चल रही मण‍िमहेश यात्रा के दौराल जम्‍मू के भद्रवाह के एक श्रद्धालु की मौत हाे गई। जबक‍ि ब‍िहार का एक युवक लापता हो गया है।

News Article Hero Image

चंबा [जेएनएन] : मणिमहेश यात्रा पर जा रहे जम्मू कश्मीर के एक श्रद्धालु की सुंदरासी में अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हो गई। जबकि बिहार का एक श्रद्धालु लापता हो गया है। बिहारी लाल पुत्र तेज राम निवासी भद्रवाह जिला डोडा, जम्मू एवं कश्मीर परिवार के सहित मणिमहेश मे स्नान करने जा रहा था, इस दौरान सुंदरासी मे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। रेस्कयू टीम बिहारी लाल को भरमौर ला रही थी, इस दौरान ही उसकी मौत हो गई। एडीएम भरमौर विनय धीमान ने बताया कि रेस्कयू टीम बीमार को अस्पताल ला रही थी, इस दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनो को सौप दिया गया है।

देखें तस्वीरें : मणिमहेश में जन्माष्टमी पर हजारों ने लगाई डूबकी

उधर, मणिमहेश यात्रा पर गया एक श्रद्धालु लापता हो गया है। राहुल कुमार पुत्र श्याम सुंदर सिंह निवासी आइके गुजराल पाथ केसरी नगर पुलिस चौकी पाटलीपुत्र पटना (बिहार) अपने दोस्तों के साथ 15 अगस्त को दिल्ली से निकला था। राहुल कुमार मणिमहेश परिक्रमा के लिए चार साथियों के साथ कुगती की ओर निकला था। 19 अगस्त को हनुमान शिला के पास पहुंचने पर बाकी साथी मणिमहेश को रवाना हो गए, जबकि राहुल कुमार ने आगे बढ़ पाने की असमर्थता जताते हुए वापस लौटने की बात कही थी।

पढ़ें: मणिमहेश में जन्माष्टमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों ने किया स्नान

इसके बाद वह कुगति की ओर से अकेला वापस आ गया। इसके बाद उसके दो साथी वापस 22 अगस्त को दिल्ली पहुंच गए है, लेकिन राहुल कुमार दिल्ली नहीं पहुंचा। राहुल कुमार के पिता ने भरमौर थाना में इसकी शिकायत कर उसे जल्द से जल्द खोजने की गुहार लगाई है।

पढ़ें: यहां से दिखता है कैलाश पर्वत

उधर, एसडीएम भरमौर डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि राहुल के गुम होने की सूचना मिली है। इसके बाद पुलिस व पर्वतारोहण टीम राहुल को खोजने के लिए निकल गई है।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें:

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।