सामूहिक दुष्कर्म का विरोध करने पर नहीं देते थे खाना, दागते थे जलती सिगरेट से
राेहतक से अगवा कर बंधक बनाकर आठ दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई युवती पर आराेपियों ने बेइंतहा जुल्म किए। गैंगरेप का विरोध करने पर वे उस भूखा रखते थे व सिगरेट से दागते थे
जेएनएन, रोहतक। जिले से अगवा कर दिल्ली और पंजाब के नकाेदर में डेरे में आठ दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई युवती ने अदालत में दिल दहला देने वाली दास्तां सुनाई। युवती ने जज के सामने अपने बयान में कहा कि अगवा करने वाले लोगों ने उस पर बेइंतहा जुल्म किए। वह सामूहिक दुष्कर्म का विरोध करती थी तो उसे सिगरेट से दागने और जान से मारने की धमकी देते थे। आरोपी उसे कई-कई दिन तक भूखा रखते थे। उसने न्यायाधीश से मांग की है कि चारों दोषियों को फांसी की सजा मिले।
बता दें, लुधियाना जिले के एक गांव की रहने वाली युवती 5 जनवरी को अपने मामा के यहां रोहतक के एक गांव में आई थी। 8 जनवरी को कार में आए करीब 15 लोगों ने खरावड़ चौकी के पास से युवती के भाई से मारपीट कर उसे अगवा कर लिया था। शिकायत पर पुलिस ने मखन, बिल्लू, जुरी, फरमान, मुरीद, बिनाल, हस्तदीन, लाला, पेगू, सेफू, शाहीद, शफी, शरीफ, मसकीन को नामजद किया था।
यह भी पढ़ें: युवती को अगवा कर पिलाई शराब, रेप के बाद लूटी कार
लड़की ने अपने बयान में बताया कि मखन, बिल्लू, जुरी और मुरीद ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती को इा दौरान आरोपी बुरी तरह डराते-धमकाते रहे। आरोपियों ने उससे कहा कि उन्होंने हत्या करने के इरादे से उसका अपहरण किया है। इसके बाद पंजाब के जालंधर जिले के नकोदर गांव के एक डेरे में रखकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसने जब भी विरोध किया तो उसे जिंदा जलाने की धमकी तक दी गई और कई-कई दिन तक भूखा रखा गया।
यह भी पढ़ें: दवा लेने गई युवती को अगवा कर डेरे में करते रहे सामूहिक दुष्कर्म
जांच अधिकारी एसआइ बलवान सिंह ने बताया कि लड़की ने बयान दे दिया है और वह बेहद डरी हुई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढें: नोटबंदी में हरियाणा में सफेदपाेशों ने किया 1000 करोड़ का हवाला कारोबार
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।