विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दवा लेने गई युवती को अगवा कर डेरे में करते रहे सामूहिक दुष्कर्म

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 18 Jan 2017 09:33 AM (IST)Updated: Wed, 18 Jan 2017 05:58 PM (IST)

रोहतक में एक दवा लेने गई युवती का दो कारों में अाए युवकों ने अपहरण कर लिया और फिर उसे ...और पढ़ें

दवा लेने गई युवती को अगवा कर डेरे में करते रहे सामूहिक दुष्कर्म
दवा लेने गई युवती को अगवा कर डेरे में करते रहे सामूहिक दुष्कर्म

जेएनएन, रोहतक। दवा लेने भाई के साथ गई एक युवती को दो कारों में आए लोगों ने अगवा कर लिया और उसे पंजाब के जालंधर के एक गांव में डेरे पर रखा। इसके बाद वहां उससे आठ दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया जाता रहा। उसका अपहरण खरावड़ चौकी से चंद कदमों की दूरी से हुआ था। आरोपी पहले उसे दिल्ली ले गए। यहां पर भी एक मकान में रखकर उसके साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जालंधर के गांव ले गए। पुलिस ने लड़की को पंजाब से बरामद कर लिया।

खरावड़ चौकी के एसआइ बलवान सिंह के अनुसार, पंजाब के लुधियाना के गांव निवासी लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके मामा गांव खरावड़ में डेयरी चलाते हैं। वह 5 जनवरी को अपने भाई के साथ मामा के घर आई थी। 8 जनवरी को वह बीमार हो गई, जिसके बाद उसका भाई उसे दवाई दिलाने के लिए गांव खरावड़ ले गया। लौटते समय खरावड़ चौकी के पास दो कार में 15 लोग आए और उसके भाई को लहूलुहान कर उसे उठाकर ले गए।

यह भी पढ़ें: आठ साल के मासूम बच्चे के किए छह टुकड़े, नरबलि की आशंका

युवती ने बताया कि आरोपी पहले उसे दिल्ली के एक मकान में ले गए, जहां पर चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे पंजाब के जालंधर के नकोदर ले गए और वहां डेरे पर रखकर उन्हीं चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

लड़की का कहना है कि उसने कई बार भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी। भागने की कोशिश करने पर उसे बुरी तरह पीटा जाता और खाना भी नहीं देते थे। एसआइ बलवान सिंह ने बताया कि इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि लड़की को पंजाब के जालंधर जिले के नकोदर गांव के डेरे में रखा है। इसके बाद महिला पुलिस कर्मियों के साथ टीम ने नकोदर के डेरे में छापा मारा गया आैर लड़की को बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें: मोहाली में पुलिस ने पकड़ा डेढ़ क्विंटल से अधिक सोना

इसके बाद पुलिस टीम् पुलिस लड़की को साथ लेकर रोहतक पहुंची। एसआइ ने बताया कि लड़की ने बयान दिया है कि 15 लोगों ने उसका अपहरण किया था और चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। अपहरण के केस में दुष्कर्म की धारा को भी बढ़ा दिया है।

इनके खिलाफ दर्ज हुई एफआइआर

लड़की के बयान पर पुलिस ने मखन, बिल्लू, जुरी, फरमान, मुरीद, बिनाल, हस्तदीन, लाला, पेगू, सेफू, शाहीद, शफी, शरीफ, मसकीन और एक अन्य युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। लड़की ने बताया कि मखन, बिल्लू, जुरी और मुरीद ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: देश की चकाचौंध में बहू का मन हुआ मैला, भूली ससुर का त्याग

एक युवक ने रखा था शादी का प्रस्ताव

लड़की के भाई ने कोर्ट में बताया कि आरोपियों में शामिल युवक पेगू उनके गांव के पास का ही रहने वाला है। उसने उसकी बहन से शादी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन भाई ने इन्कार कर दिया था। इसके बाद आरोपी ने धमकी दी थी कि वह उसका अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म कराएगा।