विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दरकते रिश्ते: विदेश की चकाचौंध में बहू का मन हुआ मैला, भूली ससुर का त्याग

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 17 Jan 2017 05:17 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 05:38 PM (IST)

ससुर लाखों रुपये खर्च कर अपनी बहू को पढ़ने के लिए विदेश भेजा, लेकिन बहू ने उसे धोखा दे दिया। उसने वहां से तलाक के पेपर भिजवा दिए।

दरकते रिश्ते: विदेश की चकाचौंध में बहू का मन हुआ मैला, भूली ससुर का त्याग
दरकते रिश्ते: विदेश की चकाचौंध में बहू का मन हुआ मैला, भूली ससुर का त्याग

जेएनएन, गोराया [जालंधर]। मसानी निवासी एक व्यक्ति ने पढ़ाई के लिए अपनी बहू को विदेश भेजा। उसे उम्मीद थी कि बहू का जीवन संवरेगा तो उनके भी अच्छे दिन आएंगे। लेकिन, यह क्या जिस बहू की पढ़ाई-लिखाई व विदेश जाने के लिए उसने अपने जीवन की सारी पूंजी 25 लाख रुपये लगा दिए उसी ने विदेश की चमक देखकर उसके बेटे को वहां से तलाक के पेपर भेज दिए।

पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआइ हरजीत सिंह ने बताया गुरदावर पुत्र गियान सिंह वासी मसानी के बयानों की शिकायत की तफ्तीश के अाधार पर उनकी बहू अमनदीप कौर और उसके पिता गुरदेव सिंह गिल पुत्र मेहर सिंह निवासी घुड़का के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: युवकों ने महिला पुलिसकर्मी से कहा, तुम तो बहुत सुंदर हो और फिर करने लगे छेड़छाड़

आरोप था कि गुरदावर सिंह ने अपनी बहू अमनदीप कौर को शादी के बाद अपने खर्चे पर आइलेट्स का कोर्स करवाया और उसको कनाडा में उसके ननिहाल भेज दिया, ताकि वहां जाकर वह अपने पति मनदीप सिंह को बुला ले। कनाडा में पढ़ाई का खर्चा भी यहां से उसके ससुराल वाले भेजते रहे, जिस पर करीब 25 लाख रुपये खर्च आया।

कुछ समय बीत जाने के बाद अमनदीप ने मनदीप सिंह और परिवार से संपर्क करना भी बंद कर दिया और तलाक के पेपर भेज दिए। इससे परिवार अपनेआप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके अमनदीप के पिता गुरदेव सिंह को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया और लड़की पर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: पहली ही मुलाकात में युवती को हो गया प्यार, फिर शादी के नाम पर बनती रही हवस की शिकार