विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवकों ने महिला पुलिसकर्मी से कहा, तुम तो बहुत सुंदर हो और फिर करने लगे छेड़छाड़

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 14 Jan 2017 12:46 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jan 2017 01:05 PM (IST)

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में आई एक महिला पुलिसकर्मी से युवकों ने कहा कि तुम बहुत सुंदर हो , पुलिस जैसे ...और पढ़ें

युवकों ने महिला पुलिसकर्मी से कहा, तुम तो बहुत सुंदर हो और फिर करने लगे छेड़छाड़
युवकों ने महिला पुलिसकर्मी से कहा, तुम तो बहुत सुंदर हो और फिर करने लगे छेड़छाड़

जेएनएन, रोहतक। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में आए मेहमानों की सुरक्षा में लगाई गई महिला पुलिसकर्मी से चार युवकों ने छेड़छाड़ की। महिला पुलिसकर्मियों ने विरोध किया तो अभियुक्त धमकी देते हुए भाग निकले। गुरुग्राम से ड्यूटी करने के लिए रोहतक आई पुलिसकर्मी ने महिला थाने में चार युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ की एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। वह सोनीपत का रहने वाला है और एलएलबी का छात्र है।

पीडि़त पुलिसकर्मी फरीदाबाद के एक गांव की रहने वाली है और गुुरुग्राम के एक थाने में तैनात है। उसकी महोत्सव में ड्यूटी लगाई गई है। शुक्रवार को उसकी ड्यूटी अंडमान एवं निकोबार के मेहमानों की सुरक्षा में थी। मेहमानों को एक कार्यक्रम देखने के लिए जाना था। वह मेहमानों का पार्किंग में खड़ी बस के पास इंतजार कर रही थीं। उसी समय चार युवक उसके पास पहुंचे और उन्होंने छेड़छाड़ शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: पहली ही मुलाकात में युवती को हो गया प्यार, फिर शादी के नाम पर बनती रही हवस की शिकार

आरोपियों ने कमेंट किया कि तुम बहुत सुंदर हो , पुलिस जैसे गंदे विभाग में कैसे आ गई। उसने विरोध किया तो अभियुक्तों ने हत्या की धमकी दी। महिला पुलिसकर्मी ने अधिकारियों को जानकारी दी तो मौके पर राइडर और पीसीआर पहुंच गई। एक अभियुक्त को पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें: नौवीं की छात्रा से पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

उसने अपना नाम रवि निवासी आहूलाना सोनीपत बताया। वह महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) में ही एलएलबी का छात्र है। उसने अपने दूसरे साथी का नाम अनुराग बताया। वह कन्हैली का रहने वाला है। वह भी एलएलबी का छात्र है।

यह भी पढ़ें: सेल्फी लेकर साथ पी बीयर फिर 150 किमी. की रफ्तार से दौड़ाई कार, हो गई चार की मौत