विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेल्फी लेकर साथ पी बीयर फिर 150 किमी. की रफ्तार से दौड़ाई कार, हो गई चार की मौत

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 07 Jan 2017 05:40 PM (IST)Updated: Sat, 07 Jan 2017 07:29 PM (IST)

पांच दोस्त बहाना बनाकर निकले और फिर सेल्फी ली। इसके बाद उन्होंने बीयर ली और फिर सड़क पर डांस किया। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, लुधियाना। बचपन से जवानी में एक साथ कदम रखा, लेकिन क्या मालूम था कि मौत उन्हें एक साथ अपने आगोश में ले जाएगी। जो बचा उसे अभी तक नहीं पता कि उसके दोस्त, जिन पर वो जान छिड़कता था उनकी मौत हो चुकी है। दोस्तों की ये लांग ड्राइव शुरू तो सेल्फी की मस्ती से हुई, मगर ब्रेक दर्दनाक हादसे में चार दोस्तों गौरिश वर्मा, संयम अरोड़ा, इशानी और रिशिका की मौत से हुई। उधर, माता-पिता खुद को कोस रहे थे कि अगर पता होता तो इस मनहूस दिन में बच्चों को घर से निकलने ही न देते।

बहाना बनाकर एक साथ निकले घर से

संयम के पिता हरिंदर अरोड़ा बताते हैं कि उनकी फव्वारा चौक में अरोड़ा रिफ्रेशमेंट के नाम से दुकान है। संयम उनकी इकलौता बेटा था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे गौरिश वर्मा जो कि उनके बेटे का बचपन का दोस्त है घर आया। अकसर वो घर पर आता है और उनके बेटे साथ घूमने के लिए जाता था। मगर इस बार बेटा संयम घर से ट्यूशन जाने का बहाना बनाकर निकला। उन्हें नहीं पता था कि आखिर उनकी प्लानिंग क्या है? उसके बाद क्या हुआ और किन हालातों में हुआ उन्हें कुछ नहीं पता, लेकिन उन्हें इस बात का पता होता तो कभी भी बच्चों को जाने न देते। उन्हें जब पता चला कि उनके बेटे की एक्सीडेंट में मौत हो गई, तो मानो उनकी दुनिया उजड़ गई।

डेढ़ मिनट की वीडियो, 10 मिनट बाद हादसा

दोपहर करीब 1.50 बजे वह सभी बीरमी पुल पर पहुंचे। पुलिस को वहीं के एक चाय वाले ने बताया कि कार सड़क के दूसरी तरफ ठेके के बाहर रूकी थी। जहां उन्होंने बीयर की बोतलें ली थी। उसे लेकर पीते हुए पुल पर पहुंचे और वहां गाड़ी लगाकर उन्होंने डांस किया। इसके बाद गौरिश ने अपने फोन से स्नैप चैट पर करीब डेढ़ मिनट का वीडियो बनाकर डाला। जिसके बाद किसी राहगीर ने टोका तो सभी गाड़ी में बैठकर निकल गए। पुलिस के मुताबिक वहां करीब 10 मिनट बाद एक्सीडेंट हो गया।

हड्डियां टूटी, चिथड़े भी उड़े

गौरिश कार चला रहा था, उसके साथ इशानी बैठी थी। पीछे बांये हाथ संयम, दायें हाथ अक्षद और बीच में रिशिका बैठी थी। जब गाड़ी की स्पीड तेज होने की वजह से वह सड़क के साथ सटे पत्थर से टकराई। यहां से कार ने जंप लिया और जमीन से करीब 16 फीट ऊपर जाकर सामने पेड़ से टकरा गई। टकराते ही गौरिश शीशा तोड़कर सामने पेड़ से टकराया। जिससे उसके सिर के चिथड़े उड़ गए और दोबारा फिर कार के अंदर जा गिरा। इशानी के सिर फट चुका था और हड्डियां बुरी तरह से टूट गई थी। संयम के सिर का कुछ हिस्सा निकलकर सीट पर गिरा था, रिशिका की बॉडी एक तरफ मुड़ चुकी थी और अक्षद का सिर व टांगों पर गंभीर रुप से चोटें आ चुकी थी।

नहीं मिला पहचान पत्र, फोन भी थे लॉक

हादसे के वक्त एक महिला पत्रकार वहां पहुंची। जिन्होंने अक्षद को तो लोगों की मदद से डीएमसी अस्पताल में पहुंचा दिया, लेकिन बाकियों के अते-पते ढूंढने लगे रहे। उनके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला। फोन निकाले तो उनपर लॉक लगा था। अंत पुलिस को गाड़ी से दस्तावेज मिले, जिसमें गाड़ी के मालिक का नंबर था। जिसे सूचना दी गई। जब मालिक पहुंचा तो उसने बताया कि उक्त गाड़ी उसने बेच दी है। उक्त शख्स ने फिर गौरिश के परिजनों का नंबर ढूंढकर पुलिस को दिया और फिर सभी के परिवारों को सूचित किया गया।

गोवा भी गए थे सभी दोस्त

दोस्तों ने बताया कि हादसे से कुछ दिन पहले सभी दोस्त गोवा घूमने के लिए गए थे। जहां की फोटोज भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपडेट की थी।

दोनों परिवार के इकलौते

गौरिश अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था औ संयम की एक बहन है। उसकी बहन बार-बार चिल्ला रही थी कि आज उसने भाई को जाने से रोका था। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें कई बार कहा था कि धीरे चलाया करें, लेकिन उसने नहीं सुनी।

गाड़ी के उड़े परखच्चे

सॉलेड गाड़ी होने के बावजूद हादसे के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस गाड़ी की स्पीड जांचने के लिए मीटर चैक करने लगी, तो स्पीड मीटर घटनास्थल से 20 कदमों की दूरी पर पड़ा था। वहीं गाड़ी का टायर 33 कदम और 41 कदमों की दूरी पर कार की फ्रंट लाइट पड़ी थी। 1जिद से ली थी कार 1घटनास्थल पर पहुंचे गौरिश के दोस्तों ने बताया कि उसके पिता विश्व वर्मा केबल आपरेटर हैं। कुछ समय पहले ही गौरिश ने उनके साथ जिद करके गाड़ी ली थी।

नहीं संभल सका परिवार

इशानी के पिता अनीश नगर निगम में क्लर्क है। जबकि अक्षद के पिता की वृंदावन रोड पर शॉप है। जब उन्हें हादसे का पता चला तो वो खुद को संभाल न सके और फूट-फूट कर रोये। स्नैप चैट पर डाली डांस की वीडियो, 10 मिनट बाद हुआ हादसा , गाड़ी का मीटर भी टूटा, सुइयां तक नहीं मिलीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।