विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदलने लगीं रस्‍में, बग्घी में सवार हो बरात लेकर शादी करने पहुंची दुल्‍हन

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 21 Jan 2017 10:29 AM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 04:30 PM (IST)

फतेहबाद में एक दुल्‍हन अपनी शादी मेंं बरात लेकर दूल्‍हे के यहां पहुंची। दुल्‍हन बग्‍घी में शादी के लिए पहुंची ...और पढ़ें

बदलने लगीं रस्‍में, बग्घी में सवार हो बरात लेकर शादी करने पहुंची दुल्‍हन
बदलने लगीं रस्‍में, बग्घी में सवार हो बरात लेकर शादी करने पहुंची दुल्‍हन

जेएनएन, फतेहाबाद। अब तक दूल्हे बरात लेकर जाते थे। अब दुल्हनों ने भी बरात लेकर जाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को एक वकील युवती खुद ही बग्घी में बैठ कर बरात के साथ विवाह स्थल पर पहुंची। विवाह स्थल पर दूल्हा पक्ष के लाेगों ने दुल्हन और बरात का शानदार स्वागत किया।

गौर करने वाली बात यह भी रही कि शादी तो दहेज रहित थी ही, सप्तपदी के फेरे भी नहीं हुए। केवल जयमाल डालकर दुल्हन-दूल्हे ने औपचारिकता पूरी की। इस विवाह की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है और इसे बेटियों के सम्मान और महत्व को दर्शाने वाला बताया जा रहा है। दोनों विवाह को बाद में कोर्ट में पंजीकृत कराएंगे।

यह भी पढें: नोटबंदी में हरियाणा में सफेदपाेशों ने किया 1000 करोड़ का हवाला कारोबार

बरात लघुसचिवालय से शुरू हुई। यहां बग्घी सजी धजी खड़ी थी। बैंड तैयार था और कन्या पक्ष के बराती भी। दुल्हन बनीं एडवोकेट कीर्ति गिल्होत्रा कार से वहां पहुंची। कीर्ति पहले बैंड की धुन पर परिवार के साथ नाचीं और फिर बग्घी में बैठकर विवाहस्थल के लिए बरात के साथ निकलीं।

यह भी देखें: बरात संग बग्घी में शादी के लिए पहुंची दुल्हन, देखें तस्वीरें

रास्ते में दूल्हा अमन वधवा इंतजार कर रहे थे। वह भी बग्घी में सवार हो गए। अमन रतिया के रहने वाले हैं और लोगों को इमीग्रेशन में मदद का काम करते हैं। बरात सोमा टाउन के एक होटल में पहुंची, जहां जयमाल की रस्म हुई।

बग्घी में सवाल दूल्हा और दुल्हन।

दुल्हन बकीर्ति गिल्होत्रा के पिता सुभाष गिल्होत्रा रोडवेज से सेवानिवृत्त हैं। सुभाष ने बताया कि उनके तीन बेटियां हैं। कीर्ति हमारी सबसे छोटी बेटी है। इसलिए हम उसकी बरात ले जाना चाहते थे। हमने वरपक्ष से इसकी इजाजत मांगी। उन्होंने इसे बाखुशी स्वीकार कर लिया और कहा कि हम बरात के स्वागत के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: दवा लेने गई युवती को अगवा कर डेरे में करते रहे सामूहिक दुष्कर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।