विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चाचा के घर आई थी युवती, फिर उसने जो किया उससे खिसक गई पैरों तले जमीन

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Wed, 01 Nov 2017 11:10 AM (IST)Updated: Wed, 01 Nov 2017 11:17 AM (IST)

अंबाला में अपने चाचा के घर आई एक सैन्यकर्मी की बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

चाचा के घर आई थी युवती, फिर उसने जो किया उससे खिसक गई पैरों तले जमीन
चाचा के घर आई थी युवती, फिर उसने जो किया उससे खिसक गई पैरों तले जमीन

जेएनएन, अंबाला। छावनी के सेनाक्षेत्र स्थित गजराज सेना क्वार्टर में अपने चाचा-चाची के साथ 17 वर्षीय नाबालिग लड़की रह रही थी। मंगलवार को उसके चाचा-चाची बाहर गए थी। इसी दौरान उसने फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। पुलिस के पहुंचने पर शव फंदे से नीचे नहीं उतारा गया। शव को छावनी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

पुलिस को कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिससे कि कारण स्पष्ट हो सके। सेनाकर्मी महिपाल मेरठ छावनी में तैनात है। उनकी बेटी करीब डेढ़ महीने पहले अपने चाचा-चाची के साथ अंबाला छावनी में आई थी। वह गजराज क्वार्टर नंबर 67 में पहले फ्लोर पर रह रहे थे। मंगलवार सुबह आंचल की चाची उसे छोड़ बाजार में कुछ सामान लेने गई थी और वह घर पर अकेली थी।

यह भी पढ़ेंः आठवीं की छात्रा को अपने पास बुला लेता था प्रिंसिपल, फिर करता रहता छेड़छाड़

इसी बीच उसने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उसकी चाची क्वार्टर पर पहुंची तो उसने अपने पति को सूचना दी तो मामला सेना और जिला पुलिस के पास भी पहुंच गया। इसके बाद मृतक के परिजनों को मेरठ सूचना भेजी गई, लेकिन वह देर शाम अंबाला पहुंचे। आत्महत्या किए जाने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके है। पड़ाव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः अज तुसी वेखो सुसाइड ऑन लाइव' कह Facebook पर लाइव हो लगाया फंदा