विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ने तोड़ा रितिक रोशन का रिकॉर्ड की इतनी महंगी डील

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sat, 16 Jul 2016 11:10 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jul 2016 11:51 AM (IST)

रितिक रोशन से एक चैनल ने उनकी 6 फिल्मों के राइट्स 550 करोड़ रुपये में खरीदे है तो अब सलमान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सलमान खान की फिल्में एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं, जिसे देखते हुए एक चैनल ने उनसे उनकी फिल्मों के राइट्स खरीद लिए हैं, जिसकी कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे। खबरें हैं कि 1000 करोड़ रूपए में चैनल के साथ सलमान की ये डील फाइल हुई है।

33 की हुईं कट्रीना कैफ, छाई रहती हैं लोगों के अश्लील ख्यालों में...

इस डील में सलमान खान की अगली आने वाली 10 फिल्मों के सैटेलाइट राइट्स खरीदे गए हैं और डील में यह भी शामिल है कि आगे चलकर सलमान चैनल पर अपीरियंस देंगे। 'इंडियनएक्सप्रेस' में छपी खबर के मुताबिक, 'इन दिनों स्टार्स करोड़ों में सैटेलाइट राइट्स की डील कर रहे हैं और चैनल भी ऐसी डील के लिए उन्हें यह मोटी रकम की अदा कर रहे हैं। जैसे कि अजय देवगन ने अपनी 10 फिल्मों के लिए 400 करोड़ रुपये की डील साइन की थी।

सलमान ने इसी चैनल के साथ 500 करोड़ रुपये की डील साइन की थी, जिसके चलते सलमान को हर फिल्म के हिसाब से 50 करोड़ रुपये दिए गए, लेकिन सलमान की पिछली रिलीज फिल्में 'प्रेम रत्न धन पायो' और 'बजरंगी भाईजान' के ब्लॉकबस्टर हिट होने पर अब चैनल उनकी अगली फिल्मों के राइट्स भी अपने नाम करना चाहते हैं, जिसके चलते चैनल ने सलमान को उनकी आने वाली फिल्मों के लिए और उनके चैनल पर अपीरियंस देने के लिए तीन गुना रकम देने की पेशकश रखी है। सलमान ने चैनल के साथ पहले चल रहे कॉन्ट्रैक्ट के लिए फिर से बातचीत की और 1000 करोड़ रुपये में यह डील साइन की।

अब रेप वाले विवादित बयान पर ये क्या बोल गए सलमान खान

वहीं वरुण धवन ने भी हाल ही में एक चैनल के साथ अपनी 10 फिल्मों के लिए 300 करोड़ की डील साइन की है। बता दें सबसे महंगी डील हाल ही में रितिक रोशन से एक चैनल की हुई थी जिसमें उनकी 6 फिल्मों के राइट्स 550 करोड़ रुपये में खरीदे गए थे। अब इस दौड़ में सलमान उनसे आगे निकल गए हैं।