विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब रेप वाले विवादित बयान पर ये क्‍या बोल गए सलमान खान

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 16 Jul 2016 11:10 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jul 2016 11:18 AM (IST)

सलमान ने 'रेप्‍ड वुमन' वाले अपने बयान पर शुरू हुए विवाद पर चुप्‍पी तोड़ दी है। साथ ही उन्‍होंने खुलासा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई (मिड-डे)। सलमान खान ने लगभग एक महीने के बाद 'रेप की शिकार' महिलाओं पर दिए अपने विवादित बयान पर चुप्पी तोड़ी है। सलमान ने 'सुल्तान' फिल्म की प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें शूटिंग के दौरान ऐसा होता कि वो कोई बलात्कार की शिकार महिला हैं।

हाल ही में सलमान का मीडिया से सामना हुआ, जहां उन्होंने कई सवालों के खुलकर जवाब दिए। जब सलमान से रेप्ड वुमन वाले बयान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'क्या मैं तुम्हें कुछ ऐसा दे दूं, जिससे अगले दो हफ्ते के लिए तुम्हारा काम चल जाए। अगर मैं कुछ नहीं बोलता, तो मुझ पर बोरिंग का लेबल लगा दिया जाता है। मैं जॉब के प्रति आपकी जिम्मेदारी समझता हूं। लेकिन जब लोग आपकी चुप्पी या टिप्पणी का फायदा उठाने लगे, तो अच्छा है कि आप शांत रहें।'

सलमान खान का सनी लियोन से ये लिंक जान चौंक जाएंगे आप!

मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सलमान बोले, 'आखिरकार लोगों को लिखना तो वहीं है, जो वो चाहते हैं। मैं आपसे कुछ कहूंगा और उसे आप अपने हिसाब से ही लिखेंगे। फिर आप जानते हैं कि एक स्टेटमेंट को घुमा-फिरा के क्या होता है। ये मुझे बहुत बुरा लगता है।'

सलमान से जब पूछा गया, क्या उन्हें लगता है कि विवादों का उनके फैन्स पर कोई फर्क नहीं पड़ता? इस पर उन्होंने कहा, 'नहीं, मुझे ऐसा बिल्कुल नहीं लगता है। यह आपका काम होता है, जिसका असर बहुत ज्यादा पड़ता है।' यहां सलमान ने बताया कि 'सुल्तान' के सीक्वल बनाने की अभी कोई प्लानिंग नहीं है।

अनिल कपूर को रियल लाइफ में स्टंट करना पड़ा भारी, रेलवे ने थमाया नोटिस

आमिर खान ने हाल ही में कहा था कि सलमान उनसे बड़े स्टार हैं। सलमान से पूछा गया कि क्या वह बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार बन गए हैं, तो उन्होंने तुरंत कहा, 'बन गया! मैं अपनी मां की नजरों में बॉलीवुड का नंबर वन स्टार हूं। फिर आमिर भी कभी झूठ नहीं बोलते। उन्होंने जो भी कहा है, वो सच है।'

सलमान ने यहां बताया कि वह जल्द ही छत्रपति शिवाजी पर बनने वाली एक फिल्म में रितेश देशमुख के साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले भी वह रितेश के होम प्रोडक्शन की फिल्म 'लाई भारी' में भी एक कैमियो करते नजर आए थे।