विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पिंक' के लिए अमिताभ बच्चन नहीं थे पहली पसंद, शूजीत ने किया खुलासा

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 29 Aug 2016 12:38 PM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 02:22 PM (IST)

शूजीत बताते हैं कि अमिताभ सर की एनर्जी देख कर हम भी चकित थे, लेकिन हमारा कांफिडेंस काफी बढ़ा, जब उन्होंने इतनी पॉजिटिविटी दिखायी।

News Article Hero Image

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। जब अमिताभ बच्चन को कोई फिल्म ऑफर की जाती है, तो वो उसे परखे बिना हां नहीं कहते, लेकिन शूजीत सरकार ऐसे फिल्ममेकर हैं, जिनकी फिल्म करते वक्त बिग बी को ज्यादा सोचना नहीं पड़ता।

पिंक के साथ भी ऐसा ही हुआ। फिल्म के को-प्रोड्यूसर शूजीत सरकार ने जब उन्हें कहानी सुनाई, तब ही अमिताभ इसे करने के लिए राजी हो गए थे। शूजीत बताते हैं- यह स्क्रिप्ट अनिरुद्ध रॉय चौधरी उनके पास लेकर आये थे, और अनिरुद्ध इस फिल्म को बांग्ला भाषा में बनाना चाहते थे, लेकिन जब शूजीत ने यह स्क्रिप्ट पढ़ी, तो उन्होंने महसूस किया, कि यह फिल्म हिंदी में बननी चाहिए, क्योंकि विषय महत्वपूर्ण है।

कंगना रनौत अमेरिका में कर रही हैं होटल मैनेजमेंट कोर्स, वजह है खास!

शूजीत बताते हैं, कि इस फिल्म में अमिताभ जो किरदार निभा रहे हैं, उसके लिए वो पहली च्वाइस नहीं थे। हमारे जहन में कई और नाम थे, लेकिन बाद में मुझे लगा कि सर से अच्छा यह किरदार कोई नहीं निभा सकता। सो, मैंने उन्हें फोन किया तो उन्होंने मुझे फौरन बुला लिया। जब मैंने उन्हें स्क्रिप्ट सुनायी तो उन्होंने कहा कि इस पर जल्दी काम करते हैं।

आमिर खान शाम को दो घंटे किसी से क्यों नहीं मिलते, खुल गया राज़

अमिताभ फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर इसलिए उत्साहित थे, क्योंकि उन्होंने कभी वकील के रूप में कोई किरदार नहीं निभाया था। सो, उन्होंने कहा कि इस पर जल्दी काम शुरू करते हैं। फिर शूजीत सरकार को अमिताभ से कहना पड़ा, कि अभी थोड़ा काम बाकी है। हम पूरी तैयारी कर लेते हैं. फिर शुरू करेंगे।

जग्गा जासूस के बाद क्या करेंगी कटरीना कैफ, कोई फिल्म नहीं पास

शूजीत बताते हैं कि अमिताभ सर की एनर्जी देख कर हम भी चकित थे, लेकिन हमारा कांफिडेंस काफी बढ़ा, जब उन्होंने इतनी पॉजिटिविटी दिखायी, और इस तरह अमिताभ इस फिल्म का हिस्सा बने। शूजीत सरकार की यह फिल्म 16 सितंबर को रिलीज होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।