विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जग्गा जासूस' के बाद क्या करेंगी कटरीना कैफ, कोई फिल्म नहीं है पास!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 29 Aug 2016 11:33 AM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 11:57 AM (IST)

कटरीना ने अपनी फिल्मों के चुनाव को लेकर यह बात भी कही है, कि वो अब वही किरदार निभाने की कोशिश करेंगी, जो आॅडिएंस से कनेक्ट हों।

News Article Hero Image

अनुप्रिया वर्मा मुंबई। यकीन करना मुश्किल है, लेकिन जब कटरीना कैफ खुद कह रही हैं, तो शक की कोई गुंजाइश भी नहीं है। 'जग्गा जासूस' के बाद कटरीना के पास कोई फिल्म नहीं है, और वो नई फिल्म साइन भी नहीं कर रहीं।

कटरीना कैफ अपनी फिल्म 'बार-बार देखो' का प्रोमोशन कर रही हैं और उनकी आने वाली फिल्म 'जग्गा जासूस' को लेकर भी अभी से चर्चा है, लेकिन इसके बाद कटरीना के हाथ खाली हैं। इस बारे में पूछे जाने पर कटरीना ने जागरण डॉट कॉम से कहा- ''मैं भी लगातार कई फिल्मों से मेरा नाम जुड़ने की खबरें सुनती रहती हूं, लेकिन यह सबको पता है कि मैं तब तक किसी फिल्म का नाम नहीं लेती, जब तक साइन ना कर लूं।" खबरें आ रही थीं, कि आनंद एल राय की फिल्म में वो शाह रूख खान के साथ काम करने वाली हैं।

करीना कपूर रैंप पर बेबी बंप के साथ चलते हुए हुईं भावुक

इस बारे में कैट ने कहा- ''इस स्टेज पर कुछ भी नहीं कह सकती। फिलहाल इसके बाद 'जग्गा जासूस' रिलीज होगी। वक्त आने पर खुद ही घोषणा करूंगी।'' कटरीना ने अपनी फिल्मों के चुनाव को लेकर यह बात भी कही है, कि वो अब वही किरदार निभाने की कोशिश करेंगी, जो आॅडिएंस से कनेक्ट हों।

तो ये है जग्गा जासूस के डिले होने की वजह

'बार-बार देखो' में उनका किरदार कुछ ऐसा ही है। उन्हें इस फिल्म में तरह-तरह की साड़ियां पहनने और सिंदूर-बिंदी लगाने में काफी मजा आया। सिद्धार्थ के साथ अपनी जोड़ी के बारे में वह कहती हैं, कि सिद्धार्थ बहुत ही चार्मिंग और एनरजेटिक हैं, इसलिए मुझे उनके साथ काम करके बहुत मजा आया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।