विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो ये है जग्गा जासूस के डिले होने की वजह

By Manoj KumarEdited By:
Published: Sat, 27 Aug 2016 05:04 PM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 05:16 PM (IST)

कट्रीना ने कहा कि यह सच नहीं है कि मेरे पास डेट्स की कमी थी, इसलिए फिल्म की शूटिंग में देरी हुई, बल्कि इसकी वजह खुद अनुराग बसु हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। कट्रीना कैफ और रणबीर कपूर की फिल्म जग्गा जासूस की जब से मेकिंग शुरू हुई है. उस वक्त से इस फिल्म के साथ कोई न कोई विवाद जरूर जुड़ जा रहा है. साथ ही एक अहम वजह से भी यह फिल्म चर्चे में है, क्योंकि फिल्म अपने मुताबिक वक्त से नहीं बनी है।

हाल ही में कट्रीना कैफ से जब यह सवाल पूछा गया कि खबरें आयी थीं कि जग्गा जासूस के डिले होने की वजह आपके पास डेट्स की कमी थी तो इस पर कट्रीना कैफ ने साफ इनकार करते हुए कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है।कट्रीना ने कहा कि यह सच नहीं है कि मेरे पास डेट्स की कमी थी, इसलिए फिल्म की शूटिंग में देरी हुई, बल्कि इसकी वजह खुद अनुराग बसु हैं। हालांकि इतना कहने के बाद कट्रीना ने बात को घुमाते हुए कहा कि अनुराग इसलिए इस फिल्म में वक्त लगा रहे हैं, क्योंकि वह अपनी हर फिल्म को लेकर पार्टिकुलर हैं । वे हर सीन को, अपने हर काम को बार-बार देखते हैं और जब तक पूरी तरह से उससे संतुष्ट नहीं हो जाते हैं. तब तक आगे नहीं बढ़ते। इस वजह से फिल्म में वक्त लग रहा है।

बदल गई है कटरीना, उन्हें अब किसी के साथ खिंचवानी है फोटो

जग्गा जासूस इस वजह से भी चर्चा में है, क्योंकि फिल्म की शूटिंग के दौरान ही रणबीर और कट्रीना का ब्रेकअप हो गया था. लेकिन इसके बावजूद दोनों ने फिल्म की शूटिंग पूरी की। कट्रीना की फिलहाल एक ही फिल्म बार-बार देखो पूरी है जो 9 सितंबर को रिलीज हो रही है.

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।