विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदल गई है कटरीना, उन्हें अब किसी के साथ खिंचवानी है फोटो

By Manoj KumarEdited By:
Published: Sat, 27 Aug 2016 12:25 PM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 12:45 PM (IST)

आमतौर पर मिस कैफ मीडिया को कभी सोलो तस्वीर के लिए मना नहीं करती हैं, फिर इस बार वजह क्या ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कटरीना कैफ आजकल बदल गई है। हमेशा अकेले पोज दे कर फोटो खिंचवाने को तैयार रहती थी लेकिन अचानक कैट का मूड ऐसा बदला है कि उसे अब किसी और के साथ ही कैमरे में कैद होना है।

दरअसल कटरीना को इन दिनों सिर्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ही तस्वीरें खिंचवानी है। कटरीना वैसे तो कभी भी फोटोग्राफर्स को सोलो पिक्चर्स खींचने से मना नहीं करती हैं, लेकिन इस बार उनका एक अलग ही रूप नजर आया l हाल ही में कटरीना फिल्म के प्रोमोशन के लिए महबूब स्टूडियो पहुंची थीं, जहां फोटोग्राफर्स भी मौजूद थे l वो तैयार होकर अपनी वैन से बाहर आ चुकी थीं l सिद्धार्थ मल्होत्रा अभी वैन से बाहर नहीं आये थे इसलिए फोटोग्राफर्स ने कैट से सोलो पिक्चर्स देने को कहा।इस पर कैट ने पलट कर जवाब दिया- "मेरी अकेले की तस्वीर ले कर क्या करोगे?, सिद्धार्थ को आने दो l साथ में ही खिंचनी पड़ेगी। "

दिल्ली की सड़कों पर कार का शीशा चढ़ा कर क्या करते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा

इसके बाद फोटोग्राफर्स ने उन्हें दो तीन बार और गुजारिश की, लेकिन कैट शायद सोलो तस्वीरें देने के मूड में बिल्कुल नहीं थीं। बाद में सिद्धार्थ अपनी वैन से बाहर आये तो कैट के चेहरे की रौनक लौट आयी और फिर उन्होंने खूब हंसते हुए, पोज देकर अपनी तस्वीरें निकलवायीं। आमतौर पर मिस कैफ मीडिया को कभी सोलो तस्वीर के लिए मना नहीं करती हैं, फिर इस बार वजह क्या थी? वे क्यों तस्वीरें देने के मूड में नहीं थीं, यह तो सिर्फ कैट ही बता सकती हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।