विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली की सड़कों पर कार का शीशा चढ़ा कर क्या करते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा

By Manoj KumarEdited By:
Published: Sat, 27 Aug 2016 11:59 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 12:13 PM (IST)

सिद्धार्थ कहते हैं कि अगर उनका बस चले तो वे अब भी दिल्ली की सड़कों पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करके ही एक जगह से दूसरे जगह जाना चाहेंगे।

News Article Hero Image

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। दिल्ली की सड़कों पर एक कार में शीशे चढ़ा कर दोस्तों संग खूब मस्ती करने का सिद्धार्थ मल्होत्रा का राज़ सामने आ गया है। ये बात खुद ही सिद्धार्थ ने बता दी है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया ?

बॉलीवुड सितारों के साथ ड्रीम टीम टूर से लौटने के बाद जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत में सिड ने कई राज़ खोले हैं। उन्होंने बताया कि भले ही दुनिया को लगता हो कि अब वो बड़े स्टार हो गए हैं लेकिन दरअसल उनमे अब तक मीडिल क्लास वाला लड़का ही छुपा बैठा है। और आज भी उन्हें अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करना सबसे ज्यादा पसंद है।

शाहिद कपूर बने पापा, घर आई नन्ही परी

सिद्धार्थ ने बताया -'"यह बात सही है कि मेरे दोस्तों के साथ अब मैं कहीं बाहर उन जगहों पर नहीं जा पाता, जहां मैं पहले जाया करता था। लेकिन फिर भी पिछली बार जब मैं दिल्ली गया था. तो मेरे दोस्तों ने एक प्लानिंग की थी। उन्होंने तय किया कि मैं भी उनके साथ चलूं, वे कार का शीशा चढ़ा देंगे, और फिर मैं कार के अंदर ही बैठा रहूंगा, वे बाहर चीजें खरीद कर लाएंगे और फिर सब कर के अंदर ही मस्ती करेंगे। हमने खूब हैंग आउट किया, लेकिन एक जगह किसी ने कार के शीशे पर आकर नॉक किया और जब कार के शीशे को उतारा गया, तो शोर मच गया।"

कटरीना कैफ के लिये सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आलिया भट्ट से बनाई दूरी?

सिद्धार्थ आगे कहते हैं कि अगर उनका बस चले तो वे अब भी दिल्ली की सड़कों पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करके ही एक जगह से दूसरे जगह जाना चाहेंगे। लेकिन ये तो वो भी जानते हैं कि स्टार बनने के कुछ नुकसान तो उठाने ही पड़ते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।