यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कटरीना कैफ के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आलिया भट्ट से बनाई दूरी?''
सिद्धार्थ की बातों से ये तो समझ में आ गया, कि आलिया के साथ अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम देने की वो पूरी कोशिश कर रहे हैं।

मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट को लव-बर्ड्स की तरह देखा जाता है। वक्त-वक्त पर दोनों एक-दूसरे के बारे में ऐसी बातें बोलते रहे हैं, जो इस बात की चुगली करती हैं, कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता नहीं है। मगर, अब कुछ ऐसा हुआ है कि सिद्धार्थ आलिया को महज दोस्त कह रहे हैं।
अपनी फिल्म 'बार-बार देखो' के प्रमोशन के दौरान सिद्धार्थ से जब आलिया के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जोर देकर कहा- ''आलिया से मेरी बांडिंग खास है, लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं। इंडस्ट्री में हम लोग एक साथ आए हैं, तो इसलिए भी कनेक्डिट हैं।'' सिर्फ यही नहीं, आलिया से अपनी दोस्ती को जस्टिफाई करने के लिए सिद्धार्थ ने वरूण धवन का भी सहारा ले लिया। सिड ने कहा- ''वरूण से भी मेरी गहरी दोस्ती है। वो लड़का है इसलिए कोई खबर नहीं बनती, लेकिन अगर इमोशनली बांडिंग की बात करें, तो मेरे सबसे करीब मेरे दिल्ली के दोस्त हैं।''
अमीषा पटेल की ये बात सुनकर टूट जाएगा पूजा हेगड़े का दिल

सिद्धार्थ की बातों से ये तो समझ में आ गया, कि आलिया के साथ अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम देने की वो पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसकी वजह हो सकती है उनकी आने वाली फिल्म 'बार-बार देखो', जिसके प्रमोशन में सिद्धार्थ जी-जान से जुटे हुए हैं। इस फिल्म का सबसे बड़ा प्रमोशनल टूल कटरीना के साथ उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री है, जिसकी चर्चा हर जगह है।
झलक दिखला जा के सेट पर सिद्धार्थ-कटरीना की मस्ती की तस्वीरें
ऐसे में आलिया के लिए अपनी भावनाओं को स्वीकार करना सिद्धार्थ और कटरीना की सिजलिंग केमिस्ट्री का असर कम कर सकता है, जो फिल्म की कामयाबी के लिए ठीक नहीं होगा। ये वजह हो सकती है, कि कटरीना के साथ अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री में जान फूंकने के लिए सिड आलिया के साथ ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री को फिलहाल तवज्जो नहीं देना चाहते। आखिर बॉक्सऑफिस के गेम में सब कुछ जायज है।