विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमीषा पटेल की ये बात सुनकर टूट जाएगा पूजा हेगड़े का दिल!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 26 Aug 2016 06:13 PM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 07:25 PM (IST)

शेखी बघारते हुए अमीषा यहां तक कह गईं, कि दर्शक रितिक और उन्हें आज भी इतना प्यार करते हैं कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'कहो ना... प्यार है' की रिलीज को 16 साल बीत चुके हैं, मगर लगता है, अमीषा पटेल के सिर से इस फिल्म का नशा अभी तक उतरा नहीं है। इसी नशे के सुरूर में अमीषा न्यूकमर पूजा हेगड़े के बारे में कुछ ऐसा बोल गईं, जिससे पूजा का दिल दुख सकता है।

40 साल की अमीषा और पूजा के बीच यूं तो कोई सीधा कनेक्शन नहीं है, लेकिन दो अलग-अलग वक्त की इन हीरोइनों को रितिक रोशन नाम की डोर जोड़ती है। अमीषा ने 'कहो ना... प्यार है' से साल 2000 में रितिक के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जबकि पूजा ने इसी साल 12 अगस्त को रितिक के साथ 'मोहेंजो-दारो' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की है। अमीषा का डेब्यू जहां बेहद कामयाब रहा था, वहीं पूजा की किस्मत उतनी अच्छी नहीं रही। 'मोहेंजो-दारो' इस साल की सबसे बड़ी असफलताओं में शामिल हो गई, और इस फेल्योर ने अमीषा को पूजा पर कमेंट करने का मौका दे दिया।

बाप रे... रितिक रोशन के कारण हर दिन हो रहा है इतने लाख का नुकसान

एक इंटरव्यू के दौरान अमीषा ने 'कहो ना... प्यार है' के बारे में बात करते हुए कहा- ''आज भी मोहेंजो-दारो के प्रमोशन के लिए पूजा हेगड़े ने मेरी और रितिक की फिल्म का गाना डबमैश किया, जो एक तरह से 'कहो ना... प्यार है' का भी प्रमोशन है।''

ए दिल है मुश्किल का गाना हुआ लीक, करण जौहर अपसेट

यहां तक तो ठीक था, मगर अमीषा ने आगे जो कहा, वो निश्चित रूप से पूजा को पसंद नहीं आने वाला। अमीषा कहती हैं- ''मुझे अफसोस है, कि 'मोहेंजो-दारो' नहीं चली, और न्यूकमर के साथ आने का प्लान भी नहीं चला, लेकिन हर फिल्म 'कहो ना... प्यार है' जैसी सफलता नहीं पा सकती।''

कटरीना के लिए ए दिल है आसान, बस टूटा हुआ हो

शेखी बघारते हुए अमीषा यहां तक कह गईं, कि दर्शक रितिक और उन्हें आज भी इतना प्यार करते हैं कि अगर 'कहो ना... प्यार है 2' बनी तो बंपर ओपनिंग मिलेगी, बिल्कुल ऐसे जैसे 'गदर 2' मेरे बिना नहीं बन सकती। वैसे ये बात सब जानते हैं, कि अमीषा के करियर में इन दोनों फिल्मों के अलावा बताने के लिए कुछ भी नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।