विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ऐ दिल है मुश्किल' का गाना लीक, करण जौहर हुए अपसेट

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 26 Aug 2016 05:41 PM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 05:50 PM (IST)

करण जौहर को इसका पता तब चला, जब एक फैन ने ट्वीटर पर गाने की कुछ लाइंस साझा कीं। खुद करण भी इसे देखकर हैरान थे।

News Article Hero Image

मुंबई। करण जौहर इन दिनों बेहद नाराज हैं, इसकी वजह यह है कि उनकी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के गाने की कुछ लाइंस लीक हो गई हैं, जिसने उन्हें अपसेट कर दिया है।

करण को इस लीक की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। यही वजह है, कि शो की शूटिंग के दौरान भी उन्होंने मोबाइल फोंस को भी अपने सेट पर बैन कर दिया था। मगर तमाम एहतियात के बावजूद ऐसा हो गया, जिसके लिए करण तैयार नहीं थे। करण को इसका पता तब चला, जब एक फैन ने ट्वीटर पर गाने की कुछ लाइंस साझा कीं। खुद करण भी इसे देखकर हैरान थे, और उन्होंने खुद उससे पूछा भी, कि आपको इन लाइंस के बारे में कैसे पता है। बाद में यह जानकारी मिली कि दरअसल फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम ने इसके गाने के कुछ बोल ट्वीट किये थे, और फैन ने वो बोल वहीं से उठा लिये।

रणबीर कपूर को किसने करवाया डेढ़ घंटे तक इंतजार

अब देखना यह है कि करण आगे भी अपनी इस फिल्म की किसी भी जानकरी को किस तरह छुपाकर रखते हैं। लेकिन एक बात तय है कि अब वह और अधिक अलर्ट हो जायेंगे और टीम से जुड़े सभी लोगों को भी कड़ी हिदायत दे देंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।