विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर कपूर को किसने करवाया डेढ़ घंटा इंतजार!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 26 Aug 2016 03:55 PM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 04:24 PM (IST)

फैंसी दही-हांडी का आयोजन मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में किया गया था। रणबीर तो इस कार्यक्रम में शाम को करीब 5 बजे पहुंच गए, लेकिन...

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड सेलिब्रटीज किसी आयोजन में देरी से पहुंचने के लिए मशहूर होते हैं, लेकिन दही-हांडी सेलिब्रेशन के एक कार्यक्रम में रणबीर कपूर को खुद इंतजार करना पड़ा।

दरअसल, इस आयोजन में रणबीर के साथ युवा सेना चीफ आदित्य ठाकरे को भी खास मेहमान के तौर पर आमंत्रित किया गया था। फैंसी दही-हांडी का आयोजन मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में किया गया था। रणबीर तो इस कार्यक्रम में शाम को करीब 5 बजे पहुंच गए, लेकिन युवा सेना के नेता आदित्य ठाकरे लगभग डेढ़ घंटा देरी से पहुंचे। आदित्य के इंतजार की वजह से मुख्य कार्यक्रम शुरू नहीं हो सका था।

Pics: जब बाल गोविंदा ने की रणबीर कपूर के कंधों पर सवारी

इस दौरान रणबीर थोड़ी देर तक तो लोगों से बातचीत करते रहे, मगर इंतजार इतना लंबा था कि रणबीर को बोरियत होने लगी। शाम साढ़े 6 बजे जब आदित्य इवेंट में पहुंचे, तब ही कार्यक्रम शुरू हुआ। और दही हांडी का कार्यक्रम शुरू हुआ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।