यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pics: जब बाल गोविंदा को कंधे पर उठाकर घूमे रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने इस इवेंट में खुद भी सांकेतिक रूप से मटकी फोड़ी। इस दौरान युवा सेना के मुखिया आदित्य ठाकरे भी वहां मौजूद थे।

मुंबई। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। मुंबई में भी इस त्यौहार की रौनक अलग ही अंदाज में दिखाई दी, जिसमें बॉलीवुड सेलिब्रटीज ने भी शिरकत करके उत्सव का लुत्फ उठाया।
मुंबई में अलग-अलग जगहों पर दही-हांडी का आयोजन किया गया, जिनमें गोविंदाओं ने मटकी फोड़कर ईनाम जीते। रणबीर कपूर भी ऐसी ही एक इवेंट में नजर आए, जहां वो खास मेहमान के रूप में शामिल हुए।
OMG! गले मिलीं दीपिका-कटरीना, साथ में खिंचवाई तस्वीर
.jpg)
रणबीर कपूर ने इस इवेंट में खुद भी सांकेतिक रूप से मटकी फोड़ी। इस दौरान युवा सेना के मुखिया आदित्य ठाकरे भी वहां मौजूद थे।

रणबीर ने बाल गोविंदाओं को पुरस्कार बांटे, और उनके साथ फोटो सेशन भी किया।

मगर, सबसे मजेदार लम्हा तब आया, जब रणबीर ने एक पुरस्कार विजेता बाल गोविंदा को अपने कंधों पर उठा लिया। बाल गोविंदा भी रणबीर के कंधों पर सवारी करके खुश हो गया।
