विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OMG! गले मिलीं कटरीना और दीपिका, साथ में खिंचवाई तस्वीर

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 26 Aug 2016 01:34 PM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 02:51 PM (IST)

कटरीना और दीपिका की कैट फाइट की दास्तां काफी लंबी है। कटरीना ने रणबीर को दीपिका से छीना था, जिसको लेकर दोनों के रिश्ते काफी बिगड़ चुके थे।

News Article Hero Image

मुंबई। दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ... अगर एक साथ दिख जाएं, तो खबर बनना लाजिमी है, और गले मिल जाएं, तो हैरानी होना जरूरी है। नीचे जो तस्वीर दी गई है, उसे देखकर कुछ ऐसे ही मिले-जुले भाव आपके जहन में तैरने लगेंगे।

कटरीना और दीपिका में दोस्ती हो गई है। दोनों एक-दूसरे से नजरें चुरातीं नहीं, बल्कि मिलाती हैं। प्यार से गले भी मिलती हैं, और फोटोग्राफर्स के लिए पाउट करती हैं। बॉलीवुड की इन दो टॉप एक्ट्रेसेज के बीच ये गर्मजोशी देखकर लगता है, जैसे रणबीर की वजह से जो बात बिगड़ी थी, वो अब बन गई है। मगर, जनाब असलियत कुछ और है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर बने बॉलीवुड एकाउंट से ये तस्वीर पोस्ट की गई है, जिसे फोटोशॉप की मदद से बनाया गया है। इस तस्वीर में दोनों एक्ट्रेसेज गहरे दोस्तों की तरही एक-दूसरे से मिलती दिख रही हैं।

पद्मावती सागा: दिखावा है रणवीर-भंसाली की जंग, डिजायनर ने खोली कलई

#DoubleTap for Kat & Deepika. @Bollywood.pics ❤❤❤

A photo posted by Bollywood Pics (@bollywood.pics) on

ये तस्वीर भले ही फर्जी है, लेकिन दोनों के फैंस इसे सच होते देखना जरूर चाहते होंगे। वैसे आपको बता दें, कि कटरीना और दीपिका की कैट फाइट की दास्तां काफी लंबी है। कटरीना ने रणबीर को दीपिका से छीना था, जिसको लेकर दोनों के रिश्ते काफी बिगड़ चुके थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।