विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पद्मावती' सागा: दिखावा है रणवीर-भंसाली की लड़ाई, ड्रेस डिजायनर ने खोली पोल

By Manoj KumarEdited By:
Published: Thu, 25 Aug 2016 05:02 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 05:46 PM (IST)

क्या ये माना जाए, कि रणवीर और भंसाली के बीच चल रही खींचतान महज एक प्रमोशनल टूल है।

News Article Hero Image

मुंबई। पिछले काफी दिनों से इस बात पर चर्चा हो रही है, कि फिल्म 'पद्मावती' में रणवीर सिंह होंगे या नहीं। भले ही रणवीर सिंह और फिल्म के सभी क्रू मेंबर्स ने इसको लेकर चुप्पी साध रखी हो, लेकिन रणवीर के ड्रेस डिजायनर के एक्साइटमेंट की वजह से इसकी पोल खुल गई है।

दरअसल, रणवीर सिंह के ड्रेस डिजायनर अजय ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें संजय लीला भंसाली होली के रंगों में रंगे दिखाई दे रहे हैं, जबकि रणवीर बैकग्राउंड में शरारती अंदाज में मौजूद हैं। ये तस्वीर गोलियों की रासलीला रामलीला की शूटिंग के दौरान की है। अजय ने इस तस्वीर को पुरानी यादों के तौर पर साझा किया है। इसी केप्शन में अजय ने हिंट दे दिया, कि पद्मावती भंसाली, रणवीर और उनका तीसरा एसोसिशन होगा।

करण जौहर को एयरपोर्ट पर पकड़ा, ली गई तलाशी

Some #rare picture of #slb n #ranveersingh in the #memories of #Ramleela !!! #bhansali sir is #ready for the #pose while he is #unaware of #background n his #frame is not #cleared yet 😜

A photo posted by Ajay Kmr (@ajay_kmr) on

तस्वीर में जो हैशटैग दिए गए हैं, उनमें पहले it's Hetric (Hattrick) लिखा हुआ था, जो इस बात का सबूत है कि रणवीर पद्मावती में हैं। हालांकि ये हैशटैग बाद में हटा दिया गया, लेकिन राज़ फिर भी नहीं छिपा रह सका।

सूप-नूडल्स संग फुल ऑन है करीना का सेलिब्रेशन

क्योंकि अजय की इस तस्वीर पर एक फॉलोअर ने उन्हें पद्मावती के लिए बधाई दी है, जिसके जवाब में अजय ने शुक्रिया लिखा है। इसके बाद क्या माना जाए, कि रणवीर और भंसाली के बीच चल रही खींचतान महज एक प्रमोशनल टूल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।