विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करण जौहर को एयरपोर्ट पर पकड़कर ली गई सामान की तलाशी!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Thu, 25 Aug 2016 02:51 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 03:04 PM (IST)

. शाह रूख खान को भी कई बार एयरपोर्ट पर ऐसे ही दौर से गुजरना पड़ा है, जब घंटों रोककर उनके सामान की तलाशी ली गई।

News Article Hero Image

मुंबई। करण जौहर को एयरपोर्ट पर पकड़कर उनके बैग की तलाशी ली गयी है, और ऐसा किसी विदेशी शहर में नहीं, बल्कि इंडिया में ही हुआ है। अब आपके मन में यह सवाल आ रहे होंगे, कि आखिर क्यों करन के बैग की तलाशी ली गयी और किसने उनके बैग की तलाशी ली।

चलिए हम आपको पूरा किस्सा बताते हैं। दरअसल रियल लाइफ में नहीं, बल्कि रील लाइफ में करण जौहर एयरपोर्ट पर पकड़े गए हैं, और उनके बैग की तलाशी ली गयी है। करण अपने शो 'कॉफी विद करण' के प्रोमो की शूटिंग के दौरान कुछ इसी अंदाज़ में नजर आएंगे। करण जौहर के सुपर हिट टॉक शो की शुरुआत फिर होने वाली है। इस नए सीजन के लिए करण जमकर तैयारियों में जुट गए हैं, और उनकी कोशिश है कि वो इस बार भी अपने शोज को बिल्कुल नए अवतार में लेकर आने वाले हैं। इसलिए शो के टीजर को भी खास तरीके से शूट करने की कोशिश की जा रही है।

राज रीबूट में इमरान-गौरव के बीच किसिंग कांप्टीशन

यह टीजर 28 अगस्त को शूट किया जाएगा। दरअसल इन दिनों करण अपनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग और 'झलक दिखाला जा' को लेकर काफी व्यस्त हैं, इसलिए अपने ही शो के लिए वह शूटिंग का वक़्त नहीं निकाल पा रहे हैं। करण ने यह घोषणा तो की थी कि उनके शो की शुरुआत जल्द ही होगी। और शो के पहले गेस्ट शाह रूख खान ही होंगे।

गोवा धोखाधड़ी केस में रितिक रोशन की पूर्व पत्नी को राहत

शो के टीजर में करण को एयरपोर्ट पर दिखाया जाएगा, जहां उनका बैग चेक किया जायेगा। कस्टम ऑफिसर्स उनसे पूछेंगे, कि उन्होंने बैग में क्या छुपा रखा है... करण ने शायद यह थीम इसलिए रखी है, क्योंकि करण पहले गेस्ट के रूप में शाह रूख को बुलाने वाले हैं, जो बार-बार अमेरिका में यह परेशानी झेलते रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।