विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'राज रीबूट' में इमरान-गौरव के बीच किसिंग कांप्टीशन!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Thu, 25 Aug 2016 02:08 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 02:56 PM (IST)

'राज रीबूट' को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया है, जबकि फिल्म में कृति खरबंदा ने फीमेल लीड रोल निभाया है।

News Article Hero Image

मुंबई। भट्ट कैंप की फिल्म 'लव गेम्स' के साथ अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने वाले गौरव अरोरा अब रीज रीबूट में पेरेलल लीड रोल में नजर आएंगे, और इस फिल्म में वो इमरान हाशमी के लिए बड़े कांप्टीटर बन गए हैं।

जिस फिल्म में इमरान हाशमी होते हैं, उस फिल्म में किसिंग सींस होना लाजमी है। राज रीबूट में भी इसका अपवाद नहीं है। मगर इस बार किसिंग सींस का बंटवारा इमरान और गौरव के बीच हो गया है। इमरान हाशमी के साथ गौरव को भी इंटीमेट किसिंग सीन करने का मौक़ा मिला है। ऐसे में इमरान के सीरियल किसर खिताब को खतरा जरूर है। भट्ट कैंप के साथ शुरूआत करने की वजह से गौरव का इससे काफी लगाव है।

करीना कपूर ने खोल दी हीरोइनों के घने-लंबे बालों की पोल

जागरण डॉट कॉम से ख़ास बातचीत में गौरव कहते हैं- "मैं कितना भी बड़ा स्टार बन जाऊं भट्ट कैंप के साथ एक बुलावे पर काम करूंगा। डेट्स और पैसे की भी बात कभी नहीं करूँगा।" गौरव के इस बयान के पीछे है भट्ट कैंप का विश्वास, जो उन्होंने गौरव के ऊपर दिखाया है। गौरव बताते हैं- "10 साल के कठिन स्ट्रगल के बाद मुझे भट्ट कैंप का साथ मिला और मेरे साथ उन्होंने ने तीन फिल्मों का करार किया था, जिसमें पहली फिल्म थी 'लव गेम्स' और दूसरी है 'राज़ रीबूट', जो अब रिलीज के लिए तैयार है।"

बॉबी देओल बने डीजे वाले बाबू, तो लोगों ने वापस मांगे पैसे

गौरव आगे बताते हैं, कि भट्ट कैम्प ने मुझे लांच करते समय कहा था पिछले कई सालों से हमने किसी हीरो को लांच नहीं किया। इस बीच कई नई हीरोइंस को ज़रूर मौक़ा मिला। 'राज रीबूट' को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया है, जबकि फिल्म में कृति खरबंदा ने फीमेल लीड रोल निभाया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।