विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉबी देओल बने डीजे वाले बाबू, तो लोगों ने मांगे पैसे वापस!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Wed, 24 Aug 2016 07:45 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 08:06 PM (IST)

फिल्मों से दूर बॉबी को जैसे ही अपनी क्रिएटिव साइड दिखाने का मौका मिला, उन्होंने अपनी भड़ास निकालनी शुरू कर दी।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉबी देओल ने उम्मीद तो ये की होगी, कि जैसे ही वो डीजे वाले बाबू बनेंगे। उनके चाहने वाले रिक्वेस्ट करेंगे कि डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दो। मगर अफसोस, ऐसा हुआ नहीं। उल्टा लोगों ने बॉबी की डीजेगीरी से नाराज होकर पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए।

बॉबी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा, कि उनके इतने बुरे दिन आ जाएंगे। फिल्में तो पहले ही उनके पास नहीं हैं, अब डीजे के रोल में भी उन्हें लोग पसंद नहीं कर रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिन पहले दिल्ली के एक हाई-एंड क्लब में एक स्पेशल इवेंट रखा गया था, जिसमें बॉबी देओल को डीजे के रूप में बुलाया गया। फिल्मों से दूर बॉबी को जैसे ही अपनी क्रिएटिव साइड दिखाने का मौका मिला, उन्होंने अपनी भड़ास निकालनी शुरू कर दी। सूत्रों की मानें, तो बॉबी रात भर अपनी 1997 की फिल्म 'गुप्त' के गाने बजाते रहे। बॉबी ने ये गाने लूप में लगा दिए, और तड़के पार्टी खत्म होने तक यही गाने बजते रहे।

सुष्मिता सेन ने बताया, क्यों नहीं बन सकीं बीवी नंबर 1

बॉबी की इस डीजेइंग ने वहां मौजूद मेहमानों को इतना नाराज कर दिया, कि उन्होंने होटल मैनेजमेंट से रिफंड मांगना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि एक टिकट की कीमत 2500 से 4000 रुपए थी। हालांकि कुछ गड़बड़ होने से पहले ही बॉबी ने क्लब छोड़ दिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।