विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुष्मिता सेन ने बताया, क्यों नहीं बन सकीं 'बीवी नंबर 1'

By Manoj KumarEdited By:
Published: Wed, 24 Aug 2016 02:55 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 03:38 PM (IST)

सुष्मिता ने अपने साथ-साथ सलमान के बारे में भी राय दी। इससे तो यही लगता है कि सिंगल स्टेटस को लेकर दोनों में खूब छनती होगी।

News Article Hero Image

मुंबई। ब्यूटी पीजेंट से बॉलीवुड पहुंचीं सुष्मिता सेन अपनी खूबसूरती के साथ बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। सवाल कुछ भी हो, सुष्मिता परेशान नहीं होतीं, बल्कि हर सवाल का मुकम्मल जवाब देती हैं।

कई एक्ट्रेसेज शादी से जुड़ा सवाल पूछने पर लड़खड़ा जाती हैं, मगर सुष्मिता ऐसे सवालों का सामना भी मुस्कुराकर करती हैं। एक फैशन शो में शो-स्टॉपर बनीं सुष्मिता सेन से जब पूछा गया कि वो शादी के बंधन में क्यों नहीं बंध रहीं, तो सुष्मिता ने झिझके बिना हंसते हुए कहा- "मैं जानती थी आप मुझसे यही सवाल पूछने वाले थे। आप मुझसे और सलमान से शादी का सवाल हमेशा पूछते हैं, जबकि सलमान और मैं अपने सिंगल होने को सेलिब्रेट करते हैं।"

हीरो जितनी फीस मिले, तो हीरोइंस के आएंगे अच्छे दिन

सुष्मिता ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा- ''सलमान खान या मैं खुद इसलिए सिंगल नहीं हैं, कि हमें अपना जीवनसाथी नहीं मिला है, बल्कि हम दोनों ही अपनी मर्जी से अकेले हैं।'' वेसे सुष्मिता ने ये तो सही कहा, कि सलमान या उनके चाहने वालों की कमी नहीं थी। बस बात नहीं बन सकी।

आयुष्मान खुराना के साथ ये मैडम चखेंगी 'बरेली की बर्फी' का स्वाद

दोनों के कई रिश्ते बने, लेकिन मंजिल नहीं मिल सकी। सुष्मिता ने अपने साथ-साथ सलमान के बारे में भी राय दी। इससे तो यही लगता है कि सिंगल स्टेटस को लेकर दोनों में खूब छनती होगी। ये भी दिलचस्प बात है, कि इन दोनों सिंगल स्टार्स ने जिन फिल्मों में साथ काम किया था, उनमें से एक का टाइटल 'बीवी नंबर 1' है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।