विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हीरो जितनी फीस मिले तो हीरोइनों के 'अच्छे दिन आएंगे'

By Manoj KumarEdited By:
Published: Wed, 24 Aug 2016 02:26 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 03:14 PM (IST)

सोनाक्षी कहतीं हैं " निर्देशक ए आर मुरुगादॉस ने मुझे कहा था कि अब आप हीरो बन गयीं है तो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बड़े परदे पर हीरोगिरी करने का बुखार आजकल की हर हीरोइन को जितनी जल्दी चढ़ता है अपनी फीस सुन कर उतनी जल्दी उत्तर भी जाता है।

हीरो के बराबर पैसे मिलने की चाहत बॉलीवुड की हर हीरोइन को होती है। दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत इस बात पब्लिक प्लेटफार्म पर पहले भी उठा चुकी हैं और अब उस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा भी शामिल हो गई है। महिला अधिकार को लेकर बयानबाजी करने में जुटी सोनाक्षी को अब अपने बैंक बैलेंस का भी ख्याल आने लगा है और इसलिए उन्होंने भी छेड़ दिया है बॉलीवुड में हीरोइन्स को हीरो के मुकाबले मिलने वाली काम फीस का राग।

दबंग 3 में सोनाक्षी होंगी या नहीं, इसको लेकर दिया ये जवाब

सोनाक्षी कहतीं हैं " अकीरा फिल्म के निर्देशक ए आर मुरुगादॉस ने मुझे फिल्म का ट्रेलर देख कर बधाई देते हुए कहा था कि अब आप हीरो बन गयीं है तो हीरो के जैसे ही पैसे भी चार्ज करने शुरू कर दीजिये। अब ये बात भले उन्होंने मुझे प्रोत्साहित करने के लिए कही हो लेकिन इसमें सच्चाई तो है। " सोनाक्षी कहतीं है कि जिस तरह से ओलम्पिक में महिलाओं के अच्छे प्रदर्शन के बाद इन दिनों देश भर में वूमेन्स इम्पावरमेंट पर ज़ोर दिया जा रहा है , उम्मीद है की बॉलीवुड में भी हमारी फीस को लेकर अच्छे दिन ज़रूर आएंगे।

एक्टर बनने पर सोनाक्षी सिन्हा क्यों कर रही हैं अफसोस?

सोनाक्षी इस बीच यह भी कह चूकिं है कि बॉलीवुड की दुनिया मर्दों की है, और ये बाद वो इसलिए कह रहीं हैं क्योंकि उनकी कुछ एक्ट्रेस सहेलिया है जो मेल डॉमिनेटिंग बॉलीवुड का शिकार हुईं हैं। लेकिन सोना ने ये साफ़ कर दिया है कि उनके साथ कभी भी भेदभाव नहीं हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।