विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कृति सनोन के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना

By Manoj KumarEdited By:
Published: Wed, 24 Aug 2016 12:05 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 07:40 PM (IST)

आयुष्मान एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाले लड़के के रूप में नजर आएंगे। वहीं कृति एक प्रोग्रेसिव लड़की के किरदार में होंगी।

News Article Hero Image

मुंबई। जब झुमका बरेली के बाजार में गिरा, तो हिंदी सिनेमा के पर्दे से लेकर सड़कों तक इस गूंज सुनाई दी। अब बारी बरेली की बर्फी की है, जिसे खाने को बेताब हैं आयुष्मान खुराना, कृति सनोन और राजकुमार राव।

ये तीनों कलाकार जल्द ही एक नयी फिल्म में साथ-साथ नजर आने वाले हैं, जिसका टाइटल 'बरेली की बर्फी' है। यह फिल्म उत्तर प्रदेश की बैकग्राउंड पर आधारित होगी। कहानी के बारे में अब तक कोई खबर बाहर नहीं आयी है, पर सूत्रों की मानें तो, निल बटे सन्नाटा का निर्माण कर चुकीं निर्देशिका अश्विनी अय्यर तिवारी इस फिल्म का भी निर्देशन करेंगी। खबर है, कि इस फिल्म में आयुष्मान एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाले लड़के के रूप में नजर आएंगे। वहीं कृति एक प्रोग्रेसिव लड़की के किरदार में होंगी। राजकुमार राव फिल्म में लेखर की भूमिका निभाएंगे।

'गोलमाल 4' की हीरोइन 'कपूर' होगी, लेकिन करीना नहीं!

हालांकि, अभी फिल्म का शूटिंग शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ है। चूंकि अभी सभी कलाकार दूसरी फिल्मों में व्यस्त हैं। आयुष्मान 'मनमर्जियां' की शूटिंग में मशगूल हैं, तो कृति 'राब्ता' का काम निपटा रही हैं। अश्विनी अय्यर अभी 'मनमर्जियां' की शूटिंग पूरी कर रही हैं।

'सिंधु-साक्षी' बनने से किसने रोक दिया सोनाक्षी सिन्हा को

इसके बाद ही वो इस फिल्म के साथ जुड़ेंगी। अगर फिल्म में यही स्टार कास्ट फ़ाइनल होती है, तो यह पहली बार होगा, जब आयुष्मान खुराना और कृति की जोड़ी साथ नजर आएगी।