विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सूप-नूडल्स' संग फुल-ऑन है करीना का सेलिब्रेशन

By Manoj KumarEdited By:
Published: Thu, 25 Aug 2016 03:04 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 03:22 PM (IST)

करीना आजकल चाइनीज रेस्तरां में कुछ ज्यादा ही नज़र आ रही है। दोस्तों के साथ अक्सर पहुँच जाती है , ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। घर में नए मेहमान का इन्तजार कर रही करीना कपूर खान इन दिनों अपनी जिन्दगी के सबसे बड़े सेलिब्रेशन मूड में है। वो पेट भर गॉसिप भी कर रही हैं और मनपसंद चाइनीज खाने का मजा भी उठा रही हैं।

करीना कपूर खान को इन दिनों चाइनीज बेहद भा रहा है। थोड़ा- बहुत काम और बहुत सारा एन्जॉयमेंट अब उनकी लाइफ का अहम् हिस्सा बन गया है। मुंबई में एक इवेंट पर आई करीना ने ये तो साफ़ कर ही दिया कि वो जमकर काम करना चाहती हैं लेकिन साथ ही अपने दिल की ये बात भी बता दी कि फिलहाल वो सिर्फ और सिर्फ चिल करने के भी मूड में हैं. दोस्तों के साथ समय बिताना उनके लिए प्राथमिकता बन गई है।

करीना कपूर ने खोल दी हीरोइनों के घने लंबे बालों की पोल

यही नहीं करीना आजकल चाइनीज रेस्तरां में कुछ ज्यादा ही नज़र आ रही है। दोस्तों के साथ अक्सर पहुँच जाती है , खूब सारी गॉसिप करती है और मनचाहा चाइनीज खाना भी खाती है। बेगम की देखभाल करने में 'छोटे नवाब' सैफ ्अली खान एक मिनिट का समय नहीं गंवाते। दोनों को इनदिनों लंच-डिनर और शॉपिंग में व्यस्त देखा जा रहा है। आखिर ये 'खुशियों के इंतज़ार' की खुशियां जो हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।