विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाप रे...रितिक रोशन के कारण हर दिन हो रहा इतने लाख का नुकसान!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 26 Aug 2016 04:49 PM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 06:01 PM (IST)

रितिक रोशन के कारण 'काबिल' के मेकर्स को हर दिन लाखों का नुकसान हो रहा है। रकम जानकर वाकई में चौंक जाएंगे आप।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। लगता है इन दिनों रितिक रोशन का वक्त साथ नहीं दे रहा है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'मोहेंजो दारो' बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ने में नाकाम रही, वहीं अब वो अपनी अगली फिल्म 'काबिल' के मेकर्स के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं।

नरगिस फाखरी ने खोला राज, इस जानलेवा बीमारी के कारण छोड़ा था भारत

दरअसल, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रितिक बीमार हो गए हैं और इस वजह से वो शूटिंग नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में सेट पर उनकी अनुपस्थिति की वजह से मेकर्स को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसकी कीमत जानकर आप दंग रह जाएंगे। जी हां, सुनने में आया है कि रितिक के ना आने के कारण मेकर्स को हर दिन 12 लाख रुपए का नुकसान हो रहा है।

दीपक तिजोरी की जिस बेटी का हो गया था किडनैप, वो हो गई हैं इतनी ग्लैमरस

आपको बता दें कि संजय गुप्ता की फिल्म 'काबिल' में रितिक के साथ यामी गौतम नजर आने वाली हैं और यह फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होने वाली है। 'काबिल' के सेट पर रितिक द्वारा अपना आपा खोए जाने की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'मोहेंजो दारो' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, क्योंकि इसके निर्देशक आशुतोष गोवारिकर थे, मगर 'रुस्तम' के साथ रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी पीछे रह गई। अब उनके फैंस की सारी उम्मीदें 'कबाली' से जुड़ गई होंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।