विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कटरीना के लिए 'ए दिल है आसान', बस टूटा हुआ हो !

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 26 Aug 2016 04:19 PM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 04:57 PM (IST)

मिस कैफ को अब इस बात की आदत हो चुकी है और सीख भी मिल चुकी है कि बार बार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई।कटरीना कैफ के लिए रील और रीयल लाइफ एक जैसी ही होने लगी है। असल में भी इनका दिल कई बार टूटा है और परदे पर भी. और मजे की बात कटरीना को इस टूटे हुए दिल में भी अब मज़ा आने लगा है।

अब इसे खुद को समझाने का तरीका माने या दर्द में जीने बहाने लेकिन असल में कटरीना को ऐसा रोल करने में ज्यादा आसान लगता है जब उसका दिल कोई तोड़ दे। वैसे इस बात का मतलब कैट के सलमान खान या रणबीर कपूर के साथ बीते हुए रिश्तों से ना निकालें। दरअसल ये कटरीना के फ़िल्मी लाइफ की कहानी है। फिल्म बार बार देखों के प्रमोशन में जुटी कटरीना के सामने हाल ही में एक सवाल किया गया है।

OMG!गले मिली कटरीना और दीपिका, साथ में खिंचवाई तस्वीर

सवाल था- "आपने फिल्म फितूर में हर्टब्रोकर लड़की फिरदौस का किरदार निभाया था और अब 'बार बार देखो'में दीया वर्मा नाम की ऐसी लड़की का जिसका दिल कई बार टूट जाता है। कौन सा रोल आसान था मैडम ?" कटरीना ने इस पर सीधा सा जवाब दिया- बार बार देखो का। यानि साफ़ है मिस कैफ को अब इस बात की आदत हो चुकी है और सीख भी मिल चुकी है कि बार बार दिल के टूटने के बाद भी हंसते-हंसते कैसे रस्ते काटे जा सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।