विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना कपूर बेबी बंप के साथ रैंप पर चलते हुए हईं भावुक

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 29 Aug 2016 11:04 AM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 11:11 AM (IST)

ऐसा माना जा रहा था कि प्रेग्‍नेंसी के कारण करीना का काम प्रभावित होगा। लेकिन करीना ने बताया कि प्रेग्‍नेंसी को उन्‍होंने अपने काम के बीच नहीं आने दिया।

News Article Hero Image

मुंबई (पीटीआई)। करीना कपूर के लिए इस बार रैंप पर वॉक करना एक बेहद खास अनुभव रहा। दरअसल, इस बार वह सिर्फ अपने अंदाज के साथ नहीं, बल्कि अपने ‘बेबी बंप’ के साथ वॉक कर रही थीं। यानि करीना अपने बच्चे के साथ पहली बार रैंप पर वॉक कर रही थीं।

करीना ने इमोशनल होते हुए कहा कि यह वॉक उनके लिए यादगार रहेगी, क्योंकि पहली बार उन्होंने अपने होने वाले बच्चे के साथ रैंप पर वॉक किया। जब करीना से पूछा गया कि क्या रैंप वॉक के दौरान गर्भ में से बच्चे ने लात मारी? तो करीना ने हंसते हुए कहा, 'मैं इतनी घबराई हुई थी कि मुझे पता ही नहीं लगा कि ऐसा हुआ या नहीं।'

इसे भी पढ़ें: 'सूप-नूडल्स' संग फुल-ऑन है करीना का सेलिब्रेशन

करीना ने कहा, 'यह कोई एक नहीं है, हम दो हैं। यह बेहद खास लम्हा है। मैंने पहले कभी सब्यसाची के लिए रैंप वॉक नहीं किया है। हम एकसाथ फिल्म नहीं कर सके। लेकिन यह लम्हा बेहद खास है।' करीना ने शो के बाद कहा, 'यह इतिहास में दर्ज रहेगा। मैं इस समय वाकई बेहद भावुक हूं। यह चाहती हूं कि इस क्षण का आनंद हर कोई उठाए।'

ऐसा माना जा रहा था कि प्रेग्नेंसी के कारण करीना का काम प्रभावित होगा। लेकिन करीना ने बताया कि प्रेग्नेंसी को उन्होंने अपने काम के बीच नहीं आने दिया। करीना ने कहा कि वह कभी भी कैमरे से दूर नहीं जाएंगी। बताया जा रहा है कि करीना इन दिनों फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की तैयारियों में जुटी हुई हैं।

इसे भी पढ़ें: करीना कपूर ने खोल दी हीरोइनों के घने-लंबे बालों की पोल!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।