विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंगना रनौत अमेरिका में कर रही हैं होटल मैनेजमेंट कोर्स, वजह है खास!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 29 Aug 2016 12:22 PM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 12:37 PM (IST)

अभिनेत्री बनने के बाद कंगना रनौत ने कथक, अंग्रेजी और हाल ही में स्क्रिप्ट राइटिंग की ट्रेनिंग ली है।

News Article Hero Image

मुंबई। कंगना रनौत ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो नए-नए हुनर सीखती रहती हैं, और आजकल वो अमेरिका में होटल मैनेजमेंट के गुर सीख रहे हैं, मगर इसके पीछे एक खास वजह है।

कंगना इन दिनों अपनी फिल्म 'सिमरन की तैयारियों में जुट गयी हैं। हंसल मेहता की फिल्म 'सिमरन' में कंगना मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में उनके किरदार का होटल मैनजमेंट से गहरा कनेक्शन है। इसीलिए वो अमेरिका में होटल मैनेजमेंट के तहत वो हाउसकीपिंग की वर्कशॉप कर रही हैं। कंगना फिलहाल अटलांटा में, और फिल्म सिमरन में उन्हें एक हाउसकीपिंग करने वाली लड़की का किरदार निभाना है, इसीलिए वो इस प्रोफेशन की हर एक बारीकी सीख रही हैं, ताकि अपने किरदार के साथ से न्याय कर सकें।

शाम के दो घंटे आमिर खान किसी से क्यों नहीं मिलते, खुल गया राज़!

अपनी अगली फिल्म 'रानी लक्ष्मीबाई' के लिए कंगना ने घुड़सवारी भी सीख ली है। ये तो रील लाइफ की बात है, वैसे रियल लाइफ में भी कंगना ने काफी कुछ सीखा है। अभिनेत्री बनने के बाद उन्होंने कथक, अंग्रेजी और हाल ही में स्क्रिप्ट राइटिंग की ट्रेनिंग ली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।