विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर खान शाम के दो घंटे किसी से क्यों नहीं मिलते, खुल गया राज़!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 29 Aug 2016 11:58 AM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 12:21 PM (IST)

सिर्फ प्रोफेशनल लाइफ में ही नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ में भी आमिर वक्त का पूरा ख्याल रखते हैं, लेकिन जब मुंबई में होते हैं, तो उनका शेड्यूल बदल जाता है।

News Article Hero Image

मुंबई। आमिर खान बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक हैं, और वक्त के पाबंद माने जाते हैं, लेकिन परिवार के इस सदस्य के साथ वक्त बिताने के लिए आमिर अपने शेड्यूल की परवाह भी नहीं करते।

सिर्फ प्रोफेशनल लाइफ में ही नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ में भी आमिर वक्त का पूरा ख्याल रखते हैं, लेकिन जब मुंबई में होते हैं, तो नन्हे आजाद के लिए उनका शेड्यूल बदल जाता है। आमिर की कोशिश होती है, कि वो 6 से 8 बजे का वक्त बिल्कुल खाली रखें, ताकि आजाद के साथ टाइम स्पेंड कर सकें। सूत्रों के मुताबिक आमिर ही आजाद को डिनर करवाते हैं, और फिर उन्हें सुलाते हैं। यही वजह है, कि इस वक्त वो किसी भी तरह की मीटिंग नहीं रखते। वो ये दो घंटे अपने बेटे को पूरी तरह से समर्पित करते हैं, ताकि बेटे को क्वालिटी टाइम दे सकें।

जग्गा जासूस के बाद क्या करेंगी कटरीना कैफ, कोई फिल्म नहीं है पास

आजाद भी अपने पापा के साथ इस वक्त को खूब एंजॉय करते हैं। वाकई रील लाइफ के परफेक्शनिष्ट रियल लाइफ में भी परफेक्शनिष्ट हैं, यह बात उनके बेटे आजाद से बेहतर कौन जानता होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।