Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    इतने खुश हैं शाहिद कपूर, कि सबके सामने कर लिया स्मूच!

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Mon, 12 Sep 2016 05:16 PM (IST)

    शादी के बाद शाहिद की फैन फॉलोइंग में कमी आने के बजाए तेजी आई है। पापा बनने के बाद तो जैसे उनके फैंस की संख्या बढ़ती जा रही है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। हाल ही में एक प्यार सी बिटिया के डैड बने शाहिद कपूर को एक और खुशी मिली है, और इस खुशी के नशे में चूर शाहिद अपने फैंस को स्मूच कर रहे हैं।

    शाहिद ही ये नई खुशी फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर मिली है। दरअसल, शाहिद ने सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म पर 6 मिलियन का पड़ाव पार कर लिया है। इतने सारे फैंस पाकर आखिर कौन खुशी से नहीं झूम उठेगा। शाहिद का हाल भी कुछ ऐसा ही है। उन्होंने फैंस के लिए एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो स्मूच करने वाले पोज में हैं, और केप्शन में शाहिद ने लिखा है- Smoochas Gracias for 6 milli yan. जिस अंदाज में शाहिद ने लिखा है, उससे उनके जज्बात समझे जा सकते हैं।

    सिमरन के बाद कंगना रनौत को तलाश सच्चे प्यार की

    Smoochas Gracias for 6 milli yan 💥💥

    A photo posted by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

    दिलचस्प बात ये है कि इंस्टाग्राम के साथ शाहिद के ट्वीटर फॉलोअर्स की तादाद में भी काफी बढ़ोत्तरी हुई है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर शाहिद रे फॉलोअर्स 9 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। दो दिन पहले ही शाहिद ने ये पड़ाव पार किया है।

    परिणीति चोपड़ा और सानिया मिर्जा के साथ निकलेगी यारों की बारात

    ऐसा लगता है, कि शादी के बाद शाहिद की फैन फॉलोइंग में कमी आने के बजाए तेजी आई है। पापा बनने के बाद तो जैसे उनके फैंस की संख्या बढ़ती जा रही है। शाहिद की वर्चुअल फैमिली भी उनके लिए समय-समय पर प्यार जताती रहती है।