'सिमरन' के बाद कंगना रनौत करेंगी सच्चे प्यार की तलाश !
कंगना की अगली रिलीज विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' है, जबकि हंसल मेहता की फिल्म 'सिमरन' की वो शूटिंग शुरू करने वाली हैं। ...और पढ़ें

मुंबई। 'तनु वेड्स मनु' और 'क्वीन' जैसी फिल्मों में देसी गर्ल बनकर दिल और अवॉर्ड जीतने वाली कंगना रनौत अब बनने वाली हैं वन इंडियन गर्ल। ये फिल्म भी चेतन भगत के नॉवल का स्क्रीन एडेप्टेशन होगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक चेतन भगत जल्द अपना नया नॉवल 'वन इंडियन गर्ल' रिलीज करने वाले हैं। चेतन का ये नॉवल वुमन ओरिएंटिड है, और एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो समझदार होने के साथ कामयाब भी है, लेकिन सच्चे प्यार के लिए संघर्ष कर रही है। इस नॉवल के जरिए चेतन ऐसे लोगों को कटघरे में खड़ा किया है, जो कामयाब लड़िकयों को लेकर किसी पूर्वाग्रह से ग्रसित होते हैं। नॉवल की कहानी कंगना को काफी पसंद आई है, और उन्होंने इस पर बनने वाली फिल्म में लीड रोल निभाने की पेशकश की है।
प्रिग्नेंट करीना कपूर से डॉक्टर्स ने कहा, मत करो ये काम!
वैसे नॉवल की कहानी कंगना रनौत की लाइफ पर फिट होती है। कंगना भी कामयाब और समझदार हैं, लेकिन सच्चे प्यार की तलाश में उन्हें भी काफी संघर्ष करना पड़ा है। इसलिए भी कंगना को वन इंडियन गर्ल की कहानी इतनी पसंद आई है।
दादी गुजरे जमाने की अदाकारा, पोती को हुआ स्पोर्ट्स से प्यार
कंगना की अगली रिलीज विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' है, जबकि हंसल मेहता की फिल्म 'सिमरन' की वो शूटिंग शुरू करने वाली हैं। वहीं, चेतन 'हाफ गर्लफ्रेंड' की शूटिंग में बिजी हैं, जो इसी नाम से आए उनके नॉवल पर आधारित है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल्स निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अमेरिका में जारी है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।